Loading...
AI कंपनी एंथ्रोपिक जल्द ला सकती है IPO, सितंबर-अक्टूबर में लिस्टिंग की तैयारी
एंथ्रोपिक जल्द ला सकती है अपना IPO

AI कंपनी एंथ्रोपिक जल्द ला सकती है IPO, सितंबर-अक्टूबर में लिस्टिंग की तैयारी

Aug 28, 2026
01:55 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। द इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी मजदूर दिवस के बाद अपना IPO प्रॉस्पेक्टस जारी कर सकती है। इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में होने की संभावना है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में सार्वजनिक लिस्टिंग के लिए गोपनीय तरीके से आवेदन किया था। अब वह OpenAI से पहले बाजार में आने की तैयारी में है।

हिस्सेदारी

मौजूदा शेयरधारक भी बेच सकेंगे हिस्सेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, एंथ्रोपिक अपने IPO में मौजूदा शेयरधारकों को भी शेयर बेचने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

कंपनी सामान्य 180 दिन के लॉक-इन से ज्यादा लंबी अवधि रखने पर भी विचार कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि IPO में नए जारी होने वाले शेयर कितने होंगे और मौजूदा निवेशकों की बिक्री कितनी होगी।

अगर यह योजना लागू होती है तो एंथ्रोपिक इस साल की कुछ बड़ी तकनीकी कंपनियों से अलग होगी।

फंड

कंपनी ने जुटाए हैं अरबों डॉलर

एंथ्रोपिक ने अपने AI मॉडल की भारी कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए अब तक कम से कम 130 अरब डॉलर जुटाए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का प्रस्तावित IPO जून में स्पेस-X द्वारा जुटाई गई 86 अरब डॉलर की रकम से बड़ा हो सकता है। इस साल स्पेस-X और सेरेब्रास के IPO में पुराने शेयरधारकों ने अपने शेयर नहीं बेचे थे।

एंथ्रोपिक का मौजूदा निवेशकों को हिस्सेदारी बेचने देना एक अलग कदम होगा।

ADVERTISEMENT

योजना

कर्मचारियों के शेयरों पर भी योजना

एंथ्रोपिक अपने सामान्य कर्मचारियों को भी शेयर बेचने का अलग तरीका देने पर विचार कर रही है।

इसके तहत कर्मचारियों को कमाई के बाद तय समय में बिक्री करने के बजाय पहले से तय ट्रेडिंग योजनाओं के जरिए शेयर बेचने पड़ सकते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी ने IPO के लिए इस साल की शुरुआत में गोपनीय आवेदन किया था। इस मामले पर कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENT