Loading...
एंथ्रोपिक लॉन्च करने वाली है IPO, भारतीय कैसे कर सकेंगे निवेश?
एंथ्रोपिक लॉन्च करने वाली है IPO

एंथ्रोपिक लॉन्च करने वाली है IPO, भारतीय कैसे कर सकेंगे निवेश?

Oct 28, 2026
06:23 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नवंबर के आखिर में अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर सूचीबद्ध हो सकती है। एंथ्रोपिक ने 26 अक्टूबर को IPO से जुड़े दस्तावेज जमा किए हैं। कंपनी के शेयर 'ANT' नाम से कारोबार कर सकते हैं। इसके बाद भारतीय निवेशक भी इस IPO में पैसा लगाने के तरीकों की जानकारी जुटा रहे हैं।

तरीका

भारतीय निवेशक कैसे खरीद सकते हैं विदेशी IPO के शेयर?

भारतीय निवेशक रिजर्व बैंक की उदारीकृत धन भेजने की योजना (LRS) के तहत विदेश में निवेश कर सकते हैं।

इस योजना में एक वित्त वर्ष के दौरान 2.5 लाख डॉलर तक भेजने की अनुमति है। विदेशी IPO में निवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्रोकर, कुछ बैंकिंग सेवाओं या दूसरे मान्य माध्यमों का सहारा लिया जा सकता है।

हालांकि, निवेशकों को विदेशी निवेश से जुड़े नियमों और निर्धारित सीमाओं का पालन करना जरूरी है।

कठिनाई

IPO में शेयर मिलना मुश्किल

अमेरिका में IPO के दौरान आम निवेशकों के लिए भारत जैसा तय कोटा नहीं होता।

शेयरों का बंटवारा मुख्य रूप से IPO संभालने वाले संस्थान करते हैं और बड़ा हिस्सा संस्थागत निवेशकों को मिल सकता है। इसलिए भारतीय निवेशकों के लिए IPO की शुरुआती कीमत पर शेयर पाना मुश्किल होगा।

एक विकल्प यह है कि कंपनी के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अंतरराष्ट्रीय निवेश सुविधा देने वाले भारतीय मंचों या विदेशी ब्रोकर के जरिए शेयर खरीदे जाएं।

ADVERTISEMENT

स्थिति

निवेश से पहले कीमत और कंपनी की स्थिति समझें

एंथ्रोपिक में अप्रत्यक्ष निवेश का एक रास्ता गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के शेयर खरीदना भी हो सकता है।

अल्फाबेट ने एंथ्रोपिक में निवेश किया है, लेकिन उसके शेयर खरीदने का मतलब एंथ्रोपिक में सीधे हिस्सेदारी लेना नहीं है। निवेश से पहले कंपनी की कीमत, कमाई, कारोबार की स्थिति और भविष्य की योजनाओं को समझना जरूरी है।

केवल AI से जुड़ी कंपनियों को लेकर उत्साह में आकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।

ADVERTISEMENT