एंथ्रोपिक ने IPO के लिए दाखिल किए दस्तावेज, 'ANT' नाम से बाजार में उतरने की तैयारी
क्या है खबर?
दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने IPO के लिए दस्तावेज दाखिल किया है। कंपनी अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में 'ANT' नाम से लिस्ट होना चाहती है। इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी शेयर बाजार से जुड़ने और निवेशकों तक पहुंच बनाने की तैयारी कर रही है। एंथ्रोपिक के इस कदम पर निवेशकों की नजर रहेगी। एंथ्रोपिक, AI मॉडल क्लॉड को बनाने वाली कंपनी है और उसकी लिस्टिंग को तकनीकी क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है।
कंपनी
OpenAI के पूर्व कर्मचारियों ने शुरू की कंपनी
एंथ्रोपिक की स्थापना जनवरी, 2021 में डारियो अमोदेई, डेनिएला अमोदेई और OpenAI के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने की थी।
AI की सुरक्षा को लेकर विचारों में मतभेद के बाद इन लोगों ने OpenAI छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग कंपनी शुरू की। एंथ्रोपिक का काम एआई तकनीक विकसित करना है।
कंपनी की लिस्टिंग से यह भी पता चलेगा कि निवेशक उसके कारोबार और भविष्य की योजनाओं को किस नजर से देखते हैं।