Page Loader
अनिल अंबानी का घर है बेहद आलीशान, जानिये उनकी संपत्ति
अनिल अंबानी का जन्म 4 जून, 1959 को मुंबई में हुआ था

अनिल अंबानी का घर है बेहद आलीशान, जानिये उनकी संपत्ति

Apr 07, 2023
10:12 am

क्या है खबर?

मुकेश अंबानी के भाई और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी हैं। उनका जन्म 4 जून, 1959 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से MBA की डिग्री प्राप्त की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अनिल ने 1983 में उद्योग जगत में कदम रखा और अपने पिता धीरूभाई अंबानी द्वारा स्थापित कंपनी में काम करने लगे।

संपत्ति

अनिल अंबानी की संपत्ति और घर

अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना मुनीम और दो बेटों के साथ मुंबई के पाली हिल स्थित एक आलीशान मकान में रहते हैं। यह मकान लगभग 16,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसका नाम 'एबोड' है। इस आलीशान घर में कई बेडरूम, बड़ा हॉल, हेलीपैड, स्विमिंग पूल, पार्किंग और कार कलेक्शन को डिस्प्ले करने के लिए एक बड़ा लाउंज एरिया और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल की संपत्ति लगभग 139 अरब रुपये है।