Loading...
एलन मस्क की स्पेस-X से अमेरिकी बच्चों को मिलेंगे 2 शेयर, जानिए क्याें दिए जा रहे
स्पेस-X अमेरिकी बच्चों को शेयर देगी

एलन मस्क की स्पेस-X से अमेरिकी बच्चों को मिलेंगे 2 शेयर, जानिए क्याें दिए जा रहे

Nov 26, 2026
10:22 am

क्या है खबर?

स्पेस-X ने ट्रंप अकाउंट्स प्रोग्राम के जरिए अमेरिकी बच्चों को कंपनी का एक शेयर देने की योजना की घोषणा की है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने भी अपनी ओर से एक शेयर देने का वादा किया है। इसके जरिए टैक्स-फायदे वाले निवेश खातों के माध्यम से स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी में हिस्सेदारी अगली पीढ़ी तक पहुंचेगी। इन खातों को इस तरह डिजाइन किया गया है, ताकि बच्चों को लंबे समय की बचत करने में मदद मिल सके।

योजना 

क्या है शेयर देने को लेकर योजना?

इस योजना के तहत स्पेस-X हर सक्रिय ट्रंप अकाउंट में अपने क्लास A कॉमन स्टॉक का एक नया जारी किया गया शेयर देगी।

मस्क व्यक्तिगत रूप से इतनी ही संख्या में शेयर दान करेंगे, जबकि कंपनी की अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) ग्विन शॉटवेल ने अलग से 20 लाख से अधिक शेयर व्यक्तिगत तौर पर उपहार में देने की घोषणा की है।

स्पेस-X ने अभी तक यह नहीं बताया कि इस योजना के तहत कुल कितने शेयर बांटे जाएंगे?

ट्रंप अकाउंट्स

क्या है ट्रंप अकाउंट्स?

ट्रंप अकाउंट्स ऐसे निवेश खाते हैं, जिनमें टैक्स संबंधी लाभ मिलते हैं। इन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2025 के टैक्स कानून के तहत बनाया गया है, ताकि बच्चों को कम उम्र से ही बचत करने में मदद मिल सके।

इस कार्यक्रम को आधिकारिक तौर पर 4 जुलाई को शुरू किया गया था।

1 जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर, 2028 के बीच जन्मे बच्चे अमेरिकी ट्रेजरी से मिलने वाले 1,000 डॉलर (करीब 90,000 रुपये) के योगदान के पात्र हैं।

ADVERTISEMENT