Page Loader
AMD करेगी कर्मचारियों की छंटनी, हजारों लोगों को गंवानी पड़ेगी नौकरी
AMD करेगी 4 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

AMD करेगी कर्मचारियों की छंटनी, हजारों लोगों को गंवानी पड़ेगी नौकरी

Nov 14, 2024
01:48 pm

क्या है खबर?

चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (AMD) ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 4 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बनाई है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम कंपनी के संसाधनों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप स्पेस में बढ़ते प्रतिस्पर्धा के बीच अपने विकास अवसरों पर केंद्रित करने के लिए उठाया जा रहा है। AMD ने कहा कि यह बदलाव दुखद है, लेकिन वे प्रभावित कर्मचारियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करेगी और इस प्रक्रिया में मदद करेगी।

संख्या

छंटनी से कितने कर्मचारियों की जाएगी नौकरी?

AMD के पास कुल 26,000 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या में 5 प्रतिशत की कटौती होने से कंपनी में काम करने वाले करीब 1,000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है। यह छंटनी आर्थिक समस्याओं और गिरते शेयरों के कारण की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में AMD के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एनवीडिया के शेयरों में इसी अवधि में 200 प्रतिशत की तेजी आई है।

उद्देश्य

AMD का यह है मुख्य उद्देश्य

AMD का मुख्य उद्देश्य MI300X जैसी शक्तिशाली AI चिप्स का निर्माण करना है, जिसे मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां एनवीडिया के विकल्प के रूप में खरीदती हैं। हालांकि, एनवीडिया का AI चिप के बाजार में 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है। AMD को उम्मीद है कि 2028 तक AI चिप्स का बाजार 500 अरब डॉलर (लगभग 42,200 अरब रुपये) तक बढ़ेगा। इसके अलावा, AMD गेमिंग और प्रोसेसर चिप्स बनाने के क्षेत्र में भी इंटेल से प्रतिस्पर्धा करती है।