Loading...
अमेजन ने सुबह-सुबह की 250 कर्मचारियों की छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर
अमेजन ने सुबह-सुबह की 250 कर्मचारियों की छंटनी

अमेजन ने सुबह-सुबह की 250 कर्मचारियों की छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर

Oct 29, 2026
09:59 am

क्या है खबर?

ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की है। इस फैसले से प्रभावित कर्मचारियों को बुधवार सुबह-सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए नौकरी जाने की जानकारी दी गई। कंपनी ने अपने डिवाइस और सर्विस डिवीजन में करीब 250 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। यह कदम अक्टूबर की शुरुआत में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी के एक महीने से भी कम समय बाद उठाया गया है।

असर

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े कर्मचारी प्रभावित

इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर अमेजन के डिवाइस और सर्विस डिवीजन पर पड़ा है।

यह विभाग किंडल ई-रीडर और एलेक्सा से चलने वाले उपकरण जैसे उत्पाद बनाता है। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक, नौकरी गंवाने वाले ज्यादातर कर्मचारी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े थे।

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि किन टीमों में कितने कर्मचारियों की नौकरी गई है और कुल कितने पद खत्म किए गए हैं।

वजह

कामकाज में सुधार करना चाहती है कंपनी

अमेजन ने कहा कि छंटनी का फैसला कंपनी के ढांचे की समीक्षा के बाद लिया गया है।

इसका उद्देश्य कामकाज को बेहतर बनाना और कर्मचारियों की संख्या को उत्पादों से जुड़ी योजनाओं के अनुरूप रखना है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ पद खत्म करने का फैसला मुश्किल था।

यह छंटनी ऐसे समय हुई है, जब अमेजन अपने डिवाइस कारोबार में नए उत्पाद पेश कर रही है और काम करने के तरीके में बदलाव कर रही है।

ADVERTISEMENT

क्लाउड कारोबार

क्लाउड कारोबार और तिमाही नतीजों पर भी नजर

अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी के मुताबिक, कंपनी की क्लाउड सेवा अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) की 2027 तक की ज्यादातर क्षमता पहले ही बुक हो चुकी है।

AI से जुड़ी बढ़ती मांग के कारण कंपनी अपने बुनियादी ढांचे में बड़ा निवेश कर रही है। अमेजन ने 2026 में करीब 220 अरब डॉलर के पूंजीगत खर्च का अनुमान दिया था।

कंपनी 29 अक्टूबर को तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है, जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी।

ADVERTISEMENT