LOADING...
अमेजन ने अब इस विभाग से की 110 कर्मचारियों की छंटनी
अमेजन ने अब इस विभाग से की 110 कर्मचारियों की छंटनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

अमेजन ने अब इस विभाग से की 110 कर्मचारियों की छंटनी

Aug 05, 2025
10:49 am

क्या है खबर?

अमेजन एक बार फिर अपने कई कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इस बार मामला उसके पॉडकास्ट नेटवर्क वंडरी से जुड़ा है, जिसे अमेजन ने 4 साल पहले 30 करोड़ डॉलर (लगभग 2,600 करोड़ रुपये) में खरीदा था। अब कंपनी इस अधिग्रहण को रद्द करते हुए वंडरी की ऑडियो टीमों का पुनर्गठन कर रही है। इस फैसले के बाद लगभग 110 कर्मचारियों की छंटनी हुई है और कंपनी की CEO जेन सार्जेंट ने भी अपना पद छोड़ दिया है।

वजह

छंटनी की वजह क्या है?

अमेजन ने कहा है कि पॉडकास्ट का परिदृश्य अब पहले जैसा नहीं रहा। वीडियो पॉडकास्टिंग की बढ़ती लोकप्रियता और ऑडियंस की बदली हुई प्राथमिकताओं के कारण अब कंपनी को नई रणनीति अपनानी पड़ रही है। अमेजन ने माना कि अब ऑडियो-फोकस्ड शो और क्रिएटर-नेतृत्व वाले वीडियो शो के लिए अलग-अलग टीमों की जरूरत है। इसी कारण वंडरी को अलग टीमों में बांटा गया और पुराने ढांचे के कई कर्मचारियों की भूमिका अब जरूरी नहीं रही।

फोकस

नई टीम और वीडियो पॉडकास्ट पर फोकस

वंडरी से जुड़े सेलिब्रिटी पॉडकास्ट जैसे न्यू हाइट्स और आर्मचेयर एक्सपर्ट अब अमेजन की एक नई टीम में शामिल किए जाएंगे, जिसे 'क्रिएटर सर्विसेज' कहा जा रहा है। यह टीम बड़े-बड़े विज्ञापन और स्पॉन्सर लाने पर ध्यान देगी। अमेजन का मानना है कि वीडियो पॉडकास्ट अब तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं, जैसे यूट्यूब पर होते हैं। इसी वजह से अमेजन अब पॉडकास्ट के लिए अपनी पूरी योजना को नए तरीके से बना रही है।