Page Loader
अमेजन से छंटनी के बाद जेफ बेजोस को हुआ लगभग 79 अरब रुपये का नुकसान
जेफ बेजोस को हुआ लगभग 82 अरब रुपये का नुकसान

अमेजन से छंटनी के बाद जेफ बेजोस को हुआ लगभग 79 अरब रुपये का नुकसान

Jan 06, 2023
04:57 pm

क्या है खबर?

अमेजन की कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के बाद जेफ बेजोस को लगभग 94.9 करोड़ डॉलर (79 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को इतना नुकसान हुआ है। बेजोस को यह नुकसान अमेजन के शेयर्स में गिरावट के कारण हुआ है और आगे भी शेयरों में और गिरावट आने का अनुमान है। इतने नुकसान के बाद भी बेजोस फिलहाल दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

छंटनी

अमेजन से 18,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी

ग्लोबल ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन ने गुरुवार को आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए 18,000 से अधिक कर्मचारियों के छंटनी का ऐलान किया था। छंटनी से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को 18 जनवरी से नोटिस प्राप्त होगा। ताजा छंटनी प्रमुख रूप से अमेजन स्टोर्स और PXT संगठनों को प्रभावित करेगी। बता दें, इससे पहले अमेजन ने नवंबर 2022 में अलग-अलग विभागों से हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया था, लेकिन प्रभावित कर्मचारियों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया।