Page Loader
एल्सटॉम को मिला भारतीय रेलवे से अनुबंध, 1,285 करोड़ रुपये में बनाएनी 17 वंदे भारत ट्रेनसेट 
एल्सटॉम बनाएनी 17 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट

एल्सटॉम को मिला भारतीय रेलवे से अनुबंध, 1,285 करोड़ रुपये में बनाएनी 17 वंदे भारत ट्रेनसेट 

Jan 28, 2025
06:18 pm

क्या है खबर?

फ्रांस की प्रसिद्ध लोकोमोटिव कंपनी एल्सटॉम और भारतीय रेलवे के साथ एक अहम साझेदारी हुई है। इस साझेदारी के तहत, एल्सटॉम को 17 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के लिए 1,285 करोड़ रुपये का ट्रैक्शन कंपोनेंट और इलेक्ट्रिक उपकरणों की आपूर्ति करनी है। यह उपकरण भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को सप्लाई किए जाएंगे, जो इन उपकरणों का उपयोग वंदे भारत ट्रेनों में करेंगे। यह साझेदारी भारतीय रेलवे के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अनुबंध

अनुबंध में रखरखाव सेवाएं भी हैं शामिल 

एल्सटॉम को केवल उपकरणों की आपूर्ति ही नहीं, बल्कि 5 साल तक इन उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसमें सुधारात्मक रखरखाव के अलावा कुछ सहायक सेवाएं भी शामिल हैं और ये सभी सेवाएं भारतीय रेलवे के डिपो में दी जाएंगी। इन वंदे भारत ट्रेनों को 180 किमी/घंटा की अधिकतम गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यात्री यात्रा के दौरान आरामदायक अनुभव कर सकेंगे।

 उत्पादन 

प्रोटोटाइप डिलीवरी और उत्पादन

एल्सटॉम के मानेजा साइट पर इस अनुबंध पर काम किया जाएगा। कंपनी उम्मीद करती है कि अगस्त, 2026 तक प्रोटोटाइप डिलीवरी शुरू हो जाएगी और इसके बाद सीरियल उत्पादन भी 2027 में शुरू कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया भारतीय रेलवे के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत है, क्योंकि यह नई और तेज ट्रेनों के संचालन में मदद करेगा। इसके साथ ही, रखरखाव सेवाएं 2029 से शुरू होंगी, जिससे ट्रेन की प्रदर्शन क्षमता बनी रहेगी।