एयर इंडिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर खोला महाराजा लाउंज, जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं
क्या है खबर?
टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर अपना पहला प्रमुख महाराजा लाउंज खोला है। वैश्विक डिजाइन स्टूडियो हिर्श बेडनर एसोसिएट्स (HBA) द्वारा विकसित महाराजा लाउंज में सूक्ष्म परिष्कार और बारीकियों का अद्भुत संगम है। एयरलाइन के अनुसार, 16,000 वर्ग फीट में फैला यह लाउंज अपने बिजनेस क्लास और विशेष फर्स्ट क्लास के लगभग 300 यात्रियों को बैठने की व्यवस्था है।
जोन
जरूरत के हिसाब से बनाए अलग-अलग जोन
यह लाउंज 16 फरवरी से बिजनेस और फर्स्ट क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों, गोल्ड और प्लैटिनम महाराजा क्लब के सदस्यों और स्टार अलायंस के पात्र सदस्यों के लिए खुलने वाला है। इस लाउंज में जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग जोन बनाए गए हैं, जिनमें आराम करने या काम करने के लिए जगह के साथ-साथ मेल-जोल का क्षेत्र भी शामिल हैं। इसमें एविएटर बार, ग्लोबट्रॉटर स्टडी और एक शांति क्षेत्र शामिल हैं।
सुविधाएं
लाउंज में मिलेंगी ये सुविधाएं
फर्स्ट क्लास के मेहमानों को क्रिस्टल बार, स्लीप सुइट्स और रनवे के नजारे वाले डाइनिंग एरिया जैसी विशेष सुविधाओं का लाभ मिलता है। महाराजा लाउंज सभी मेहमानों के लिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की विस्तृत रेंज मिलती है, जिसमें लाइव कुकिंग स्टेशन भी शामिल हैं। लाउंज में 'बेवरेज ऑन व्हील्स' सेवा भी उपलब्ध होगी, जिसमें खास कॉकटेल परोसे जाते हैं। इसके अलावा 'टी प्रोग्राम' में पसंद के अनुसार ताजी चाय साथ में तरह-तरह के स्नैक्स और नमकीन परोसे जाते हैं।