Loading...
एयर इंडिया की उड़ानें सऊदी अरब के लिए 7 नवंबर तक निलंबित, जानिए क्या है वजह
एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए उड़ानाें की निलंबन अवधि आगे बढ़ा दी है

एयर इंडिया की उड़ानें सऊदी अरब के लिए 7 नवंबर तक निलंबित, जानिए क्या है वजह

Oct 25, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्माम को जोड़ने वाली अपनी उड़ानों के रद्द होने की अवधि 7 नवंबर तक बढ़ा दी है, जबकि जेद्दा के लिए सेवाएं 31 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। इस क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और खाड़ी देश के हवाई अड्डों पर हुए हमलों के बीच इंडिगो और आकासा एयर ने भी सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं।

विकल्प 

यात्रियों को दिया यह विकल्प 

एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली उड़ानों के रद्द होने की अवधि आगे बढ़ाने की जानकारी दी है।

एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों के पास 24 अक्टूबर या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग है, वे अपनी बुकिंग रद्द होने पर रीबुकिंग विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं।

इससे पहले दोनों एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए सेवाएं रद्द कर दी थीं।

निर्णय 

इन कंपनियों ने भी आगे बढ़ाया निलंबन

इंडिगो ने कहा कि स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

इससे पहले एयरलाइन ने रियाद के लिए अपनी सेवाएं 31 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की थी, जबकि अन्य 3 शहरों के लिए उड़ानें 27 अक्टूबर तक रद्द की गई हैं।

आकासा एयर ने रियाद जाने वाली उड़ानों के निलंबन को 30 नवंबर तक और जेद्दा के लिए निलंबन 10 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENT