Loading...
AI की लहर में बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एलन मस्क की संपत्ति में इतना हुआ इजाफा
AI की लहर में बढ़ी अरबपतियों की दौलत

AI की लहर में बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एलन मस्क की संपत्ति में इतना हुआ इजाफा

Aug 10, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दौलत में पिछले एक साल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कारोबारियों की संपत्ति तेजी से बढ़ी है। बेस्टब्रोकर्स के एक विश्लेषण के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति जुलाई, 2025 से जुलाई, 2026 के बीच 320 अरब डॉलर (लगभग 30,700 अरब रुपये) बढ़ी। यानी उनकी दौलत हर दिन औसतन करीब 87.5 करोड़ डॉलर बढ़ी। यह आंकड़ा फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची पर आधारित है।

माइकल डेल

माइकल डेल की दौलत भी तेजी से बढ़ी

रिपोर्ट के लिए शोधकर्ताओं ने 27 जुलाई, 2025 और 27 जुलाई, 2026 को दुनिया के अमीर लोगों की संपत्ति की तुलना की। इसके लिए वेबैक मशीन और फोर्ब्स सूची का इस्तेमाल किया गया।

मस्क के बाद डेल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माइकल डेल की संपत्ति में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। इस एक साल में उनकी दौलत 107.6 अरब डॉलर (लगभग 10,300 अरब रुपये) बढ़ी।

टेक्नोलॉजी और AI में तेजी ने कई बड़े कारोबारियों की संपत्ति बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

डीपसीक

डीपसीक के संस्थापक की दौलत भी बढ़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, AI की बढ़ती मांग से कई तकनीकी कारोबारियों को बड़ा फायदा मिला।

इनमें माइकल डेल, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और टेदर से जुड़े जियानकार्लो देवासिनी शामिल हैं। चीन की AI कंपनी डीपसीक के संस्थापक लियांग वेनफेंग की संपत्ति भी तेजी से बढ़ी।

उनकी दौलत 2025 में करीब 1 अरब डॉलर थी, जो 2026 में बढ़कर 39.5 अरब डॉलर (लगभग 3,800 अरब रुपये) हो गई। यानी एक साल में उनकी संपत्ति में करीब 3,850 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

ADVERTISEMENT