Loading...
चीन में AI कारोबार घाटे के सौदे में बदला, जून से हुआ अरबों डॉलर का नुकसान
चीन में AI के शेयरों में गिरावट आई है

चीन में AI कारोबार घाटे के सौदे में बदला, जून से हुआ अरबों डॉलर का नुकसान

Nov 22, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

चीन में कभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयरों में निवेश करना कभी बहुत आकर्षक दांव माना जाता था, लेकिन अब एक घाटे वाली रणनीति में बदल गया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, टेक केंद्रित 3 सूचकांकों में शामिल कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में जून के अंत से अब तक कुल 1,700 अरब डॉलर (करीब 1.6 अरब रुपये) की गिरावट आई है। साल की पहली छमाही में जो भारी मुनाफा हुआ था वह अब तेजी से खत्म हो गया है।

मुश्किल 

अमेरिकी पाबंदियों ने बढ़ाई मुश्किल 

वैश्विक AI बूम के कमजोर पड़ने का चीन पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

अत्यधिक ऊंचे मूल्यांकन और सरकारी नीतिगत समर्थन पर निर्भरता के कारण, जैसे ही इसमें कमियां सामने आईं, चीनी कंपनियों के शेयर काफी कमजोर हो गए।

अमेरिका द्वारा टेक्नोलॉजी निर्यात पर पाबंदियां सख्त किए जाने से चीनी AI के सामने भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, खासकर ऐसे समय में जब इसे महंगे अमेरिकी मॉडल्स के एक किफायती विकल्प के रूप में देखा जा रहा था।

चिंता 

निवेशकों में क्या है चिंता?

एबरडीन इंवेस्टमेंट्स में निवेश निदेशक बुश चू ने कहा, "एक चाइना फंड मैनेजर के तौर पर इस साल के भारी उतार-चढ़ाव और साल के दूसरे हिस्से में हुई बिकवाली को देखकर हम सचमुच हैरान रह गए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि AI के लिए होने वाले कैपिटल एक्सपेंडिचर में सुस्ती आ रही है और साथ ही उन्हें यह भी चिंता है कि क्या अमेरिका-चीन सप्लाई चेन का कारोबार आगे भी टिकाऊ रह पाएगा।"

ADVERTISEMENT