अमेरिकी अदालत से आरोप मुक्त होने के बाद बढ़े गौतम अडाणी की कंपनियों के शेयर
मंगलवार (11 अगस्त) को अमेरिकी अदालत द्वारा गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज करने के बाद अडाणी समूह के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।
इस मामले में उन पर रिश्वत देने और निवेशकों को गुमराह करने के आरोप थे। अदालत ने इस मामले को 'विद प्रेजुडिस' के साथ खारिज कर दिया है, जिसका मतलब है कि इसे फिर से नहीं खोला जा सकता। इस फैसले से निवेशकों ने राहत की सांस ली है।
सबसे ज्यादा बढ़े अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर
अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे रहे, वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर भी 2.6 फीसदी ऊपर चढ़े।
समूह की दूसरी कंपनियों जैसे अडाणी पोर्ट्स, अडाणी पावर और NDTV के शेयरों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई, भले ही वैश्विक बाजारों में चिंता का माहौल बना हुआ था।
विश्लेषकों का मानना है कि इस कानूनी अड़चन के दूर होने से निवेशकों का ध्यान अब अडाणी की विकास योजनाओं पर दोबारा लौट आया है।