Loading...
अडाणी की कंपनी को महाराष्ट्र में मिला 4,700 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट
अडाणी की कंपनी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट

अडाणी की कंपनी को महाराष्ट्र में मिला 4,700 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट

Aug 26, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को महाराष्ट्र में करीब 4,700 करोड़ रुपये का बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। प्रोजेक्ट का मकसद कर्नाटक में पैदा होने वाली रिन्यूएबल एनर्जी को महाराष्ट्र के प्रमुख इलाकों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही सतारा, पुणे और मुंबई के आसपास बढ़ रहे पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को भी बिजली पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच बिजली आपूर्ति बेहतर होगी।

जगह

सतारा से कोल्हापुर तक बनेगा नया ढांचा

इस प्रोजेक्ट के तहत सतारा में नया 765/400 KV सबस्टेशन बनाया जाएगा।

इसके अलावा कोल्हापुर और सतारा के बीच 765 kV की डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन तैयार की जाएगी। कोल्हापुर पूलिंग स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट कॉम्पिटिटिव बिडिंग के जरिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को मिला है, जिसमें कंपनी सबसे कम बोली लगाने वाली रही।

इसे सतारा पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड नाम की कंपनी के जरिए विकसित किया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने से बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत होगा।

प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट की खबर से चढ़ा अडानी एनर्जी का शेयर

नए प्रोजेक्ट की जानकारी सामने आने के बाद अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में तेजी आई।

NSE पर शेयर पहले 1,588.80 रुपये के निचले स्तर तक गया, लेकिन बाद में 1,634.90 रुपये तक पहुंच गया। यह कंपनी के 52 हफ्ते के 1,789 रुपये के उच्चतम स्तर के करीब था। कंपनी के CEO कंदर्प पटेल ने कहा कि पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स देश में स्वच्छ ऊर्जा बढ़ाने में मदद करेंगे।

इनके लिए मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क जरूरी है।

ADVERTISEMENT

नेटवर्क

कंपनी के नेटवर्क में जुड़ेगी बड़ी क्षमता

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को 36 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके बाद कंपनी के नेटवर्क में 562 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन और 9,000 MVA ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता बढ़ जाएगी। इससे कंपनी का कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 29,739 सर्किट किलोमीटर और ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 1,43,425 MVA हो जाएगी।

कंपनी का कहना है कि नया नेटवर्क रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ देश के बिजली ग्रिड को ज्यादा मजबूत और स्थिर बनाने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENT