Page Loader
दुनियाभर में 417 टेक कंपनियों ने इस साल की 1.19 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट
2022 से फरवरी, 2023 तक लगभग 3 लाख कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं

दुनियाभर में 417 टेक कंपनियों ने इस साल की 1.19 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

Feb 27, 2023
05:36 pm

क्या है खबर?

इस साल दुनियाभर में 400 से अधिक टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी ट्रैकर लेऑफ्स के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी और फरवरी के बीच दुनियाभर में 417 टेक कंपनियों ने लगभग 1.19 लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। पिछले साल दुनियाभर की कुल 1,446 कंपनियों ने लगभग 1.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस हिसाब से 2022 से फरवरी, 2023 तक लगभग 3 लाख कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं।

छंटनी

इन दिग्गज कंपनियों ने की बड़े स्तर पर छंटनी

इस साल गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा समेत कई अन्य टेक कंपनियों ने हजारों की संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। इस साल अमेजन ने करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की माइक्रोसॉफ्ट में लगभग 10,000 कर्मचारियों को बाहर कर दिया, तो वहीं गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट ने भी वैश्विक स्तर पर कुल 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसके अतिरिक्त याहू ने 1,600, IBM ने 3,900, डेल ने 6,650 और सेल्सफोर्स ने 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की।