Page Loader
ढाई लाख रुपये तक की बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये हैं शानदार विकल्प

ढाई लाख रुपये तक की बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये हैं शानदार विकल्प

Sep 29, 2020
08:00 am

क्या है खबर?

यदि आप कम वजन वाली बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस समय भारतीय बाजार में ऐसी कई बेहतरीन बाइक्स उपलब्ध हैं। आप 2-2.5 लाख रुपये में एक शानदार बाइक खरीद सकते हैं। इस रेंज में लोकप्रिय बजाज डोमिनार 400 और रॉयल एनफील्ड हिमालयन से लेकर TVS अपाचे RR 310 तक कई बाइक्स शामिल हैं। अगर आप इनमें से कोई बाइक लेना चाहते हैं तो नीचे से इनके फीचर्स आदि जान सकते हैं।

#1

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 में एक ऑल LED लाइटिंग सेटअप और ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इसकी कीमत 1.84 लाख रुपये है। इस बाइक में BS6 के मानकों को पूरा करने वाला 248.8cc का सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,000rpm पर 30hp की पावर और 7,500rpm पर 24Nm का टार्क देता है। इतना ही नहीं इसमें सुरक्षा के लिए डुअल चैनल ABS के साथ-साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।

#2

रॉयल एनफील्ड हिमालयन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन में डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हैलोजन हेडलाइट और स्पोक व्हील्स लगाए गए हैं। इसकी कीमत 1.91 लाख रुपये है। इस बाइक में BS6 के मानकों को पूरा करने वाला 411cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 6,500rpm पर 24.3hp की पावर और 4,500rpm पर 32Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें दोहरे चैनल ABS के साथ-साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी लगाए गए हैं।

#3

बजाज डोमिनार 400

बजाज की बेहतरीन बाइक डोमिनार 400 में ऑल LED लाइटिंग सेटअप और एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। यह दिखने में काफी आकर्षक लगती है। इसमें 373cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 39.5hp की अधिकतम पावर का और 35Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पादन करता है। इसकी कीमत 1.96 लाख रुपये है। इस बाइक में ड्यूल चैनल ABS के साथ-साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी लगाए गए हैं।

#4

TVS अपाचे RR 310

TVS अपाचे RR 310 को स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें 5.0 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इसकी कीमत 2.45 लाख रुपये है। इस बाइक में BS6 के मानको को पूरा करने वाला 312.2cc इंजन का दमदार इंजन दिया गया है, जो 34hp की पावर और 27.3Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इसके साथ ही इसमें सुरक्षा के लिए डुअल चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं।