LOADING...
यह है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार, हैरान कर देगी अधिकतम गति 
कोएनिगसेग जेस्को एब्सोल्यूट 500 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ सकती है (तस्वीर: एक्स/@Earlsimxx)

यह है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार, हैरान कर देगी अधिकतम गति 

Oct 08, 2024
01:27 pm

क्या है खबर?

कई लोगों को तेज रफ्तार कार चलाने का शौक होता है। लिहाजा निर्माता कंपनियां भी ऐसी गाड़ियां बना रही हैं, जिनकी स्पीड आपको हैरान कर देगी। कोएनिगसेग जेस्को एब्सोल्यूट एक ऐसी ही हाई स्पीड कार है। यह दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार है। यह चीते की गति से चंद पलों में हवा से बातें करने लगती है। यह 532 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। आइये जानते हैं जेस्को एब्सोल्यूट सुपरकार में क्या खास है।

खासियत 

एयरोडायनामिक डिजाइन से मिलती है तेज रफ्तार

दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली जेस्को एब्सोल्यूट को कोएनिगसेग कंपनी ने 2020 में पेश किया था। इस कार में तेज रफ्तार के लिए एडवांस्ड एरोडायनामिक्स फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है और इसमें एक कार्बन फाइबर मोनोक्यू चेसिस और एक्टिव सस्पेंशन लगा हुआ है। इसका डिजाइन काफी शानदार है, जिसमें एडजेस्टेबल हेडलाइट के साथ, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, केबिन में लैंप के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम और ड्राइवर असिस्टेंस जैसे कई फीचर्स भी दिए गए हैं।

गति 

0-400 किमी/घंटा की गति पकड़ने में लेती है कुछ सेकेंड

रफ्तार ज्यादा होने के कारण इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई एयरबैग, सीट-बेल्ट वार्निंग सिग्नल, ABS, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। इसमें 5.0-लीटर ट्विन-टर्बोंचार्ड V8 इंजन दिया है। यह सुपरकार महज 27.83 सेकंड में 0-400 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसका माइलेज बहुत कम है और 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 15-25 लीटर पेट्रोल फूंक देती है। इस तेज रफ्तार कार की कीमत 3 लाख डॉलर (करीब 24 करोड़ रुपये) से अधिक है।