Loading...
बारिश में कार में सामान्य या नाइट्रोजन में से कौनसी हवा भरवाना रहता है सही?
टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाना ज्यादा फायदेमंद होता है

बारिश में कार में सामान्य या नाइट्रोजन में से कौनसी हवा भरवाना रहता है सही?

Jul 26, 2026
04:29 pm

क्या है खबर?

आपकी गाड़ी के टायरों को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने के लिए उनमें हवा का सही दबाव बहुत जरूरी होता है। इसके साथ-साथ यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उनमें कौन-सी हवा भरवा रहे हैं। सामान्य हवा के अलावा नाइट्रोजन गैस का विकल्प मिलता है। इन दिनों बारिश के मौसम को देखते हुए इन दोनों में से कौनसा विकल्प चुनना आपके लिए सही रहेगा। आइए जानते हैं इनके फायदे और नुकसान क्या हैं।

फर्क 

दोनों हवा में क्या है अंतर?

सामान्य हवा में लगभग 78 फीसदी नाइट्रोजन, 21 फीसदी ऑक्सीजन और बाकी हिस्सा जल वाष्प और अन्य गैसों का होता है। हालांकि, शुद्ध नाइट्रोजन चुनने के अपने खास फायदे होते हैं।

नाइट्रोजन टायरों में हवा का प्रेशर को स्थिर रखने में मदद करती है क्योंकि यह सामान्य हवा की तुलना में धीरे-धीरे बाहर निकलती है, जिससे बार-बार हवा नहीं भरवानी पड़ती।

साथ ही, गाड़ी चलाते समय यह कम फैलती है, जिससे लंबे समय तक प्रेशर एक जैसा बना रहता है।

फायदा 

नाइट्रोजन हवा का क्या होगा फायदा?

सामान्य हवा में नमी होती है, जो रिम को अंदर से जंग लगा सकती है और टायर के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।

आम हवा की तुलना में नाइट्रोजन सूखी होती है, जिससे जंग लगने का खतरा कम होता है और टायर लंबे समय तक चलते हैं।

यह उन इलाकों में ज्यादा फायदेमंद है, जहां भारी बारिश या उमस होती है। इसके अलावा, इससे टायरों में हवा का दबाव स्थिर रहता है, जिससे माइलेज भी बेहतर मिलता है।

ADVERTISEMENT