Page Loader
क्या इलेक्ट्रिक कारों में गियरबॉक्स होता है? जानिए इसके पीछे का कारण 
इलेक्ट्रिक कारें सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती हैं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

क्या इलेक्ट्रिक कारों में गियरबॉक्स होता है? जानिए इसके पीछे का कारण 

Aug 20, 2024
09:00 am

क्या है खबर?

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए वर्तमान में इलेक्ट्रिक कारों का चलन बढ़ता जा रहा है। नई EV खरीदने से पहले लोग उसके फीचर के साथ रेंज और टॉप स्पीड भी देखते हैं। अधिकांश लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक अभी भी पहेली बनी हुई हैं। इनमें से एक सवाल उनके मन में आता है कि क्या इन गाड़ियों में गियरबॉक्स होता है? आइये जानते हैं क्या इलेक्ट्रिक कार में गियरबाॅक्स होता है या नहीं।

सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन 

सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती हैं इलेक्ट्रिक कारें

आपके मन में आ रहे सवाल का जवाब यह है कि इलेक्ट्रिक कार में गियरबॉक्स नहीं होता है। इसमें गियर शिफ्ट करने के लिए लीवर की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे चलाने के लिए अलग-अलग मोड्स मिलते हैं। पेट्रोल-डीलज से संचालित ICE गाड़ियों के मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन की जगह इलेक्ट्रिक कारों में सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन रेगुलेटर दिया जाता है, जो मोड्स के आधार पर गति को बदलता है। हालांकि, कुछ परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कारों में तेज रफ्तार के लिए 2 गियर मिलते हैं।

पावरट्रेन 

ICE और इलेक्ट्रिक कार के पावरट्रेन में होता है अंतर 

इलेक्ट्रिक और अन्य कारों के बीच सबसे बड़ा अंतर पॉवरट्रेन का होता है। ICE कार चलाने वाले लोग स्पीड के साथ संतुलन बनाकर गियर बदलते हैं। इनके इंजन में एक निश्चित RPM पर पहुंचने के बाद पावर मिलता है। इसी के लिए गियर बदलकर रफ्तार को बढ़ाया जा सकता है। दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक कार में एक निश्चित RPM पर आवश्यक टॉर्क और पावर मिलता है। इसकी मोटर अधिक RPM रेंज पर भी समान रूप से टॉर्क प्रदान करती है।