Page Loader
2024 में वाहनों की थोक बिक्री में हुआ 12 फीसदी का इजाफा, जानिए कितने बिके 
2024 में कारों की एक साल में सबसे ज्यादा थोक बिक्री रही है (तस्वीर: फ्रीपिक)

2024 में वाहनों की थोक बिक्री में हुआ 12 फीसदी का इजाफा, जानिए कितने बिके 

Jan 14, 2025
04:02 pm

क्या है खबर?

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने आज ऑटोमोबाइल थोक बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में कुल थोक बिक्री 2023 की 2.28 करोड़ के मुकाबले 2024 में बढ़कर 2.54 करोड़ रह गई, जो सालाना 11.6 प्रतिशत की वृद्धि है। सबसे ज्यादा 14.5 प्रतिशत की बढ़त दोपहिया वाहन सेगमेंट में देखने को मिली। पिछले पूरे साल में 1.95 करोड़ बाइक-स्कूटर बिके हैं, जो 2023 के दौरान 1.7 करोड़ रहे थे।

कार बिक्री 

इतनी रही है एक साल में कारों की थोक बिक्री 

2024 में स्कूटर की बिक्री सालाना 20 प्रतिशत बढ़कर 66.75 लाख हो गई। दूसरी तरफ मोटरसाइकिल की थोक बिक्री 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.23 करोड़ हो गई। पिछले साल में कारों और तिपहिया वाहनों ने एक कैलेंडर वर्ष में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। 2023 की तुलना में 2024 में कारों की बिक्री 4 प्रतिशत बढ़कर 43 लाख हो गई, जबकि तिपहिया वाहनों की 7 प्रतिशत बढ़कर 7.3 लाख पर पहुंच गई।

मासिक बिक्री 

कैसी रहे मासिक थोक बिक्री के आंकड़े?

SIAM पिछले महीने के बिक्री आंकड़े भी जारी किए हैं। इसके अनुसार, कारों की थोक बिक्री 2023 की 2.86 लाख से 10 प्रतिशत बढ़कर 3.14 लाख हो गई। दूसरी तरफ दिसंबर, 2023 की 12.12 लाख की तुलना में 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 11.05 लाख रह गई है। इस अवधि में कंपनियों ने 52,733 तिपहिया वाहन डीलर्स को भेजे हैं, जो दिसंबर, 2023 में 50,947 रहे थे।