NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / कार और दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री में पिछले महीने हुआ इजाफा, बिके इतने वाहन 
    अगली खबर
    कार और दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री में पिछले महीने हुआ इजाफा, बिके इतने वाहन 
    दिसंबर में कार और दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री में बढ़ोतरी हुई है

    कार और दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री में पिछले महीने हुआ इजाफा, बिके इतने वाहन 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jan 12, 2024
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने पिछले महीने की वाहनों की थोक बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।

    दिसंबर में कार थोक बिक्री में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पिछले महीने घरेलू बाजार में 2.86 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई है, जो 2022 के इसी महीने में 2.75 लाख रही थी।

    साथ ही दोपहिया वाहनों की घरेलू थोक बिक्री सालाना 16 फीसदी (2022 में 10.45 लाख) की बढ़त के साथ 12.11 लाख रही।

    तिपहिया वाहन 

    तिपहिया वाहनों की इतनी रही थोक बिक्री 

    कार और दोपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़त के साथ पिछले महीने तिपहिया वाहनों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। इस दौरान 50,537 तिपहिया वाहन डीलर्स को भेजे गए, जो दिसंबर, 2022 में 38,693 थे।

    SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि 2023 सभी सेगमेंट के लिए काफी हद तक संतोषजनक रहा और कार बिक्री ने पूरे साल नए कीर्तिमान स्थापित किए।

    उन्होंने कहा कि ओटोमोबाइल उद्योग को इस साल भी बिक्री अच्छी रहने की पूरी उम्मीद है।

    वित्त वर्ष 2024

    वित्त वर्ष 2024 में भी शानदार बढ़त मिलने की उम्मीद 

    SIAM के अध्यक्ष के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 के पहले 9 महीनों में सभी सेक्टर्स में ग्रोथ अच्छी रही है।

    उन्हें चौथी तिमाही में भी ऐसे ही परिणाम मिलने के साथ वित्त वर्ष 2024 में शानदार बढ़त मिलने की उम्मीद है।

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 1-3 फरवरी के बीच दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ऑटो उद्योग के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र से व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दोपहिया वाहन
    कार सेल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दोपहिया वाहन

    कावासाकी निंजा ZX 6R बनाम होंडा CBR 650R: जानिए कौन-सी स्पोर्ट्स बाइक है धांसू  बाइक्स की तुलना
    TVS के दोपहिया वाहनों को दिसंबर में मिले जबरदस्त खरीदार, इतने दोपहिया वाहन बेचे TVS मोटर
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में पिछले महीने आई गिरावट, बिके इतने मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड बाइक
    सुजुकी ने पिछले महीने बेचे लगभग 80,000 बाइक स्कूटर, इन मॉडल्स का रहा मुख्य योगदान सुजुकी मोटरसाइकिल

    कार सेल

    अक्टूबर में कारों की खुदरा बिक्री में आई 1.36 प्रतिशत की गिरावट, जानिए कितनी रही सेल्स रिपोर्ट
    टोयोटा कर चुकी है 30 करोड़ गाड़ियों का उत्पादन, 88 साल पहले शुरू हुआ था सफर   टोयोटा
    मारुति सुजुकी वैगरआर पिछले महीने रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, ये हैं टॉप-10 मारुति सुजुकी
    अक्टूबर में टाटा नेक्सन रही सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, टॉप-10 में ये भी शामिल टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025