Loading...
किसे खरीदनी चाहिए 4×4 कार? बिना-सोचे समझे लिया फैसला तो पैसे होंगे बर्बाद
4×4 कारें ऑफरोडिंग के लिए बेहतर होती हैं

किसे खरीदनी चाहिए 4×4 कार? बिना-सोचे समझे लिया फैसला तो पैसे होंगे बर्बाद

Sep 26, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

पिछले कुछ सालों में 4×4 (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम वाली स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) का चलन काफी बढ़ गया है। हर कोई इस ड्राइवट्रेन से लैस धांसू गाड़ियों को स्टेटस सिंबल की तरह मानने लगा है। इस होड़ के कारण लोग इसके फायदे-नुकसान भी भूला देते हैं। कई बार इन्हें खरीदने का फैसला महंगा भी पड़ जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि 4×4 गाड़ियां किसे खरीदनी चाहिए और किसे नहीं।

4x4

क्या होती हैं 4x4 कारें?

दिखने में ये दूसरी कारों के जैसी ही होती हैं, लेकिन इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इंजन की पावर चारों पहियों तक पहुंचती है।

इस कारण ये SUVs ऊबड़- खाबड़ रास्ते, रेत, कीचड़ बर्फ पर आसानी से चल सकती है, जो इन्हें ऑफरोडिंग के लिए उपयुक्त बनाता है।

4x4 वाली गाड़ियों में चालक को रास्ते के हिसाब से ड्राइव मोड चुनना पड़ता है। दूसरी तरफ, 4×2 (टू-व्हील ड्राइव) में 2 ही पहियों को इंजन से पावर मिलती है।

फायदा 

इन इलाकों में ज्यादा कारगर

अगर, आप हर सप्ताह नई जगह घूमने या ऑफरोडिंग का प्लान बनाते हैं तो 4×4 SUV आपके लिए एकदम सही विकल्प है।

यह पहाड़ी या बर्फबारी वाले इलाकों में रहने वालों के लिए ज्यादा उपयोगी है। दरअसल, उनके सामने अक्सर मौसम की चुनौतियां सामने आती रहती हैं, जिससे निपटने के लिए उन्हें ऐसी ही दमदार गाड़ी की जरूरत है।

इन गाड़ियों में ईंधन की खपत ज्यादा होने के साथ-साथ लागत और मरम्मत का खर्चा अन्य से ज्यादा होता है।

ADVERTISEMENT

4×2

क्या होती हैं 4×2 कारें? 

शहरी इलाके में चलने वाले लोगों के लिए और घर से ऑफिस आने-जाने वालों या दूसरे सामान्य काम के लिए 4×2 कार उपयुक्त है। इन गाड़ियों में इंजन केवल 2 ही पहियों को पावर देता है।

इस कारण ईंधन की खपत भी कम होती है। इनमें घूमने वाले पार्ट्स कम होते हैं, इसलिए कीमत कम सस्ती और रखरखाव भी कम खर्चीला होता है।

शहर की गड्‌ढे रहित सड़कों और यातायात के बीच 4×4 सिस्टम का कोई फायदा नहीं मिलता है।

ADVERTISEMENT

चुनाव 

इस आधार पर करना चाहिए चुनाव

केवल दमदार दिखने के लिए 4×4 कार खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर, आपकी ड्राइविंग शहर तक सीमित है तो एक 4×2 आपकी जरूरत पूरी कर सकती है।

आपको ऑफरोडिंग, एडवेंचर ट्रिप या मुश्किल रास्तों पर ड्राइविंग करनी है तो 4×4 फायदे का सौदा है।

कार खरीदते समय आपका बजट कम है और आगे चलकर मरम्मत और ईंधन पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो 4×4 से पहले 4×2 विकल्प पर गौर करना बेहतर हो सकता है।

ADVERTISEMENT