Page Loader
क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई
हल्के रंग की गाड़ियों पर धूप का असर कम होता है (तस्वीर: फ्रीपिक)

क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई

May 21, 2025
12:00 pm

क्या है खबर?

देशभर में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। तापमान 40 डिग्री के ऊपर जाने से AC के बिना कार को सड़कों पर निकलना बहुत मुश्किल होता है। क्या आप जानते हैं कि कार में ज्यादा गर्मी लगने के पीछ उसका रंग भी एक वजह होता है। जानकार कहते हैं कि कुछ विशेष रंग की कारों में सवारियाें को ज्यादा गर्मी लगती है। आइये जानते हैं रंग के आधार पर गाड़ी के ज्यादा गर्म होने के पीछे क्या कारण है।

कारण 

सूरज की किरणों का रंगों पर कैसे पड़ता है असर?

विज्ञान के अनुसार, सफेद या हल्के रंग सूरज के प्रकाश को ज्यादा तेजी से परावर्तित (रिफ्लेक्ट) करते हैं। दूसरी तरफ काला या गहरे रंग प्रकाश को तेजी से अवशोषित करते हैं। यही कारण है कि सफेद, सिल्वर, हल्का भूरा या हल्के रंग की कारें सूर्य की किरणों को बहुत कम अवशोषित किए रिफ्लेक्ट कर देती हैं। बॉडी कम तपने होने से ये गहरे वाली गाड़ियों की तुलना में ठंडी रहती हैं। इनमें से सफेद रंग सबसे बेहतर विकल्प है।

गहरा रंग 

गहरे रंग की गाड़ी पर कैसा होता है गर्मी का असर?

काला, नेवी ब्लू, गहरा हरा जैसे गहरे रंग वाली गाड़ियों की बॉडी ज्यादा धूप सोखती हैं। इस कारण जल्दी गर्म हो जाती हैं और ज्यादा समय तक गर्म बनी रहती हैं। इससे केबिन में असहनीय गर्मी बढ़ जाती है, जिससे कई बार AC चलाने के बाद भी राहत नहीं मिलती। जानकारों की मानें तो सफेद की तुलना में काले रंग की कार 20-30 डिग्री ज्यादा गर्म होती है। इस कारण AC का उपयोग बढ़ने से माइलेज भी कम होता है।