LOADING...
किस रंग की गाड़ी से ज्यादा होते हैं हादसे? खरीदने से पहले जान लें 
गाड़ी के रंग भी हादसों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं

किस रंग की गाड़ी से ज्यादा होते हैं हादसे? खरीदने से पहले जान लें 

Jun 24, 2025
07:22 am

क्या है खबर?

नई कार खरीदते समय लोग उसके रंग को बहुत महत्व देते हैं। यह गाड़ी के लुक के लिहाज से ही नहीं बल्कि, अन्य कारणों से भी जरूरी होता है। हल्के रंग की गाड़ियां गर्मी के मौसम में कम तपती हैं, जबकि गहरे रंग वाली ज्यादा गर्म होती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि कार का रंग हादसों के लिए भी जिम्मेदार होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौनसा रंग हादसों के लिए खतरनाक होता है।

कारण 

रंग का क्या पड़ता है असर?

रंग का दुर्घटना से सबंध दृश्यता से जुड़ा हाेता है। गहरे रंग की गाड़ियां आस-पास के वातावरण से मेल खाने से दूसरे वाहन चालकों को कम नजर आती हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। दूसरी तरफ हल्के रंग की गाड़ियां वातावरण के साथ उच्च कंट्रास्ट प्रदान करती हैं, जिससे दृश्यता बढ़ने से हादसे की संभावना कम होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ रंग ही आपको दुर्घटना से बचाएगा। इसके लिए सुरक्षित ड्राइविंग भी जरूरी है।

खतरनाक 

ये हैं सबसे खतरनाक रंग 

एक शोध के अनुसार, 60 फीसदी लाल रंग की कारें दुर्घटनाओं में शामिल रही हैं, जिससे यह सबसे खतरनाक रंग बन जाता है। इसके बाद काला रंग आता है, जो आस-पास के वातावरण में दूसरे वाहनों की नजर में काम आता है। काली गाड़ियों में भीषण हादसों की संभावना ज्यादा रहती है। गहरे भूरे रंग की गाड़ियां सड़क पर छांया होने पर कम नजर आती है, जिससे इन्हें दुर्घटना के लिहाज से कम सुरक्षित माना गया है।

असुरक्षित 

ये रंग भी नहीं हैं सुरक्षित

नीला रंग की गाड़ियां दिखने में आकर्षक लगती है, लेकिन इसे चौथ खतरनाक रंग बताया गया है, जाे दुर्घटना की संभावना बढ़ता है। दूसरी तरफ कुछ कंपनियां अब हरे रंग के मॉडल भी उतार रही हैं, जो जंगल या हरियाली वाले इलाके से गुजरने के दौरान हादसे की संभावना बढ़ता है। जानकारों की मानें तो दिन के उजाले में गहरा रंग सड़क और सूरज की चमक से मेल खा जाता है और हादसे का कारण बन जाता है।

सुरक्षित 

इन रंगों की गाड़ियों में है कम खतरा 

सफेद को गाड़ियों के लिए सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय रंग माना गया है, जो हादसों की संभावना कम करता है। इसके अलावा क्रीम, ऑफ-व्हाइट और सिल्वर रंग भी सबसे सुरक्षित कार रंगों में शामिल हैं। सबसे सुरक्षित कार रंगों में पीला दूसरे नंबर पर आता है, जो दूर से आसानी से नजर आता है। यही कारण है कि ज्यादातर टैक्सियां इसी रंग की होती हैं। ऑरेंज और गोल्ड रंग भी हादसों के लिए कम जिम्मेदार हैं।