LOADING...
कार में AC कूलिंग कम हो रही हो तो क्या करें?
गर्मी बढ़ने के साथ कार में AC की अच्छी कूलिंग मिलना बहुत जरूरी हो जाता है

कार में AC कूलिंग कम हो रही हो तो क्या करें?

May 30, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

गर्मी बढ़ने के साथ कार में AC की अच्छी कूलिंग मिलना बहुत जरूरी हो जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि AC चलने के बाद भी केबिन जल्दी ठंडा नहीं होता। तेज धूप और लंबा सफर होने पर यह परेशानी और ज्यादा महसूस होती है। जानकार कहते हैं कि कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर AC की कूलिंग बेहतर की जा सकती है। इससे सफर आरामदायक रहता है और AC पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।

#1

सबसे पहले एयर फिल्टर और वेंट जरूर देखें

अगर, कार का AC ठंडी हवा कम दे रही है तो सबसे पहले एयर फिल्टर और AC वेंट की जांच करें। कई बार धूल और गंदगी जमा होने से हवा का बहाव कम हो जाता है। इससे AC सही तरह काम नहीं कर पाता। फिल्टर साफ कराने या जरूरत पड़ने पर बदलवाने से फर्क दिख सकता है। इसके साथ ही, यह भी देखें कि वेंट बंद या जाम तो नहीं हैं। इससे हवा पूरे केबिन में बेहतर फैलती है।

#2

AC गैस और कंडेंसर की जांच कराएं

कार की कूलिंग कम होने की एक बड़ी वजह AC गैस का कम होना भी हो सकता है। गैस कम होने पर हवा तो आती है, लेकिन ठंडक कम महसूस होती है। इसके अलावा, आगे लगा कंडेंसर गंदा होने पर भी AC की क्षमता घट सकती है। ऐसे में सर्विस सेंटर पर जांच कराना सही रहता है। समय पर सफाई और गैस भरवाने से AC पहले की तरह बेहतर और ठंडी हवा देने लगता है।

Advertisement

#3

कुछ आसान आदतें भी बढ़ा सकती हैं कूलिंग

कार धूप में खड़ी रही हो तो बैठते ही कुछ देर खिड़कियां खोल दें, ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाए। इसके बाद AC चलाने से केबिन जल्दी ठंडा होता है। शुरुआत में रीसर्कुलेशन मोड ऑन करना भी मदद करता है। इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आती। अगर, फिर भी लगातार कूलिंग कम लगे तो देर न करें। जल्दी जांच कराने से बड़ी खराबी और ज्यादा खर्च दोनों से बचा जा सकता है।

Advertisement