दोगुना टैक्स देने से बचने के लिए फास्टैग रखें पर्याप्त राशि, घर बैठे ऐसे करें रिचार्ज
क्या है खबर?
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने के लिए फास्टैग बहुत ही जरूरी हो गया है। इसके बिना टोल प्लजा पार करने पर दोगुना टैक्स देना पड़ता है। इसके अलावा आपको टोल पर रुकना भी पड़ सकता है। फास्टैग को चालू रखने के लिए समय पर रिचार्ज करना बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको इसे रिचार्ज करने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिससे आप इसे घर बैठे कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं।
ऐप्स
मोबाइल ऐप्स से ऐसे करें रिचार्ज
मोबाइल ऐप्स: इसके लिए गूगल पे/फोनपे/पेटीएम ऐप खोलें और बिल पेमेंट्स या रिचार्ज सेक्शन में जाएं और फास्टैग का विकल्प चुनें। अपने बैंक का नाम और गाड़ी का नंबर डालकर रिचार्ज अमाउंट डाल कर भुगतान करें। बैंक की वेबसाइट: आप फास्टैग से जुड़े बैंक के मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग में लॉग-इन कर फास्टैग विकल्प को चुनें और अपनी गाड़ी का नंबर या फास्टैग ID डालें। इसके बाद अमाउंट डाल करें भुगतान कर दें।
फास्टैग ऐप
फास्टैग ऐप भी देता है यह सुविधा
माय फास्टैग ऐप: यह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का आधिकारिक ऐप है। ऐप में जाकर रिचार्ज पर क्लिक करें। अपनी गाड़ी का नंबर डालें और अपनी पसंद के UPI या नेट बैंकिंग माध्यम से पेमेंट करें। भारत बिल पे सिस्टम: आप किसी भी ऐसे प्लैटफॉर्म से रिचार्ज कर सकते हैं, जो BBPS को सपोर्ट करता है। इसमें आप इंटरनेट बैंकिंग या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी कैश देकर रिचार्ज करवा सकते हैं।