LOADING...
पटाखा साइलेंसर बाइक चलाने का टशन पड़ जाएगा भारी, जानिए क्या हैं नुकसान
पटाखा साइलेंसर बाइक चलाने पर भारी जुर्माना लग सकता है

पटाखा साइलेंसर बाइक चलाने का टशन पड़ जाएगा भारी, जानिए क्या हैं नुकसान

Apr 26, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

वर्तमान में रॉयल एनफील्ड या येज्दी की बाइक्स चलाने वाले युवा टशन दिखाने के लिए पटाखा जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं। यह इस तरह की आवाज पैदा करता है कि आस-पास के लोगों का ध्यान बाइक की तरफ जाए बिना नहीं रहता। कम राइडर्स को पता है कि इस तरह के साइलेंसर लगी बाइक के साथ पकड़े जाना भारी पड़ सकता है। आइये जानते हैं पटाखा साइलेंसर लगाने को लेकर ट्रैफिक नियम क्या कहते हैं।

नियम 

क्या कहते हैं नियम?

मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ऐसे मॉडिफिकेशन गैरकानूनी हैं, जो वाहन की आवाज को बढ़ाते हैं। ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण होता है, जो सार्वजनिक स्थलों और रिहायशी इलाकों में शांति भंग करता है। पटाखे जैसी तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने पर 5,000 रुपये या इससे अधिक का चालान काटा जा सकता है। बाइक राइडर को बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है तो ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के साथ बाइक जब्त की जा सकती है।

नुकसान 

बाइक को क्या है नुकसान?

पटाखा साइलेंसर एग्जॉस्ट सिस्टम में विपरीत दबाव को बदल देता है, जो इंजन को सही तरीके से काम करने से रोक सकता है, जिससे इसकी कार्यक्षमता और शक्ति पर असर पड़ता है। बैक प्रेशर में बदलाव के कारण इंजन पर अधिक जोर पड़ता है, जिससे वह जल्दी गर्म हो सकता है। ओवरहीटिंग से सिलेंडर हेड, पिस्टन और गास्केट को नुकसान हो सकता है। इंजन के बर्निंग प्रक्रिया में बदलाव आता है, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।

Advertisement