LOADING...
वोल्वो XC60 बनी कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल, अब तक इतनी बिकी 
वोल्वो XC60 भारत समेत वैश्विक बाजारों में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है (तस्वीर: वोल्वो)

वोल्वो XC60 बनी कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल, अब तक इतनी बिकी 

Jun 25, 2025
06:37 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता वोल्वो ने XC60 SUV को अपना अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल घोषित किया है। कंपनी ने कहा कि उसने अब तक इस गाड़ी की दुनियाभर में 27 लाख से ज्यादा बिक्री हासिल की है। XC60 की बिक्री ने वोल्वो 240 सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है। 240 सीरीज वोल्वो की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी और इसे 1970 से 1990 के दशक के बीच बेचा गया था।

अपडेट 

कब लॉन्च हुई थी वोल्वो XC60?

वोल्वो XC60 को वैश्विक बाजारों में 2008 में पेश किया गया था और इसकी पहली जनरेशन लगभग एक दशक तक बिक्री पर रही। दूसरी जनरेशन मॉडल को 2017 में पेश किया गया। भारत में इस मॉडल को 2017 के अंत में उतारा गया। पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में XC60 को परफॉरमेंस-केंद्रित पोलस्टार वेरिएंट की शुरुआत से लेकर डीजल इंजन विकल्प को बंद करने और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन की ओर बढ़ने तक कई अपडेट मिले हैं।

भारतीय बाजार 

भारत में कितनी है XC60 की कीमत?

भारत में भी SUV हाल के वर्षों में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गया है। वर्तमान में XC60 का केवल अल्ट्रा ट्रिम बेचा जाता है, जिसमें 8V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 247bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसकी कीमत 70.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वैश्विक बाजारों में इसका साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट मॉडला उतारा जा चुका है।