Page Loader
फॉक्सवैगन ग्रुप 2028 तक लॉन्च करेगी भारत में बनेगी हाइब्रिड कार, जानिए क्या है योजना 
फॉक्सवैगन ग्रुप 2028 तक भारत-निर्मित हाइब्रिड कार उतारेगी (तस्वीर: एक्स/@DrDemirdasEn)

फॉक्सवैगन ग्रुप 2028 तक लॉन्च करेगी भारत में बनेगी हाइब्रिड कार, जानिए क्या है योजना 

Jun 28, 2025
05:48 pm

क्या है खबर?

फॉक्सवैगन ग्रुप भारत में हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग का लाभ उठाने पर विचार कर रहा है। कंपनी 2028 तक यहां अपना पहला हाइब्रिड मॉडल लॉन्च कर सकती है। पश्चिमी बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अपनाने में मंदी के बीच हाइब्रिड कारों की बिक्री बढ़ रही है, जिससे फॉक्सवैगन ग्रुप को अपनी इलेक्ट्रिक रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तरह कंपनी भारत में हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की योजना बना रही है।

प्लेटफॉर्म 

इस प्लेटफाॅर्म पर आएगी हाइब्रिड कार

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सवैगन ग्रुप एक 'इंडिया मेन प्लेटफॉर्म' विकसित कर रहा है, जो कॉम्पैक्ट मेन प्लेटफॉर्म (CMP) का अपडेट है। शुरुआत में 'चाइना मेन प्लेटफॉर्म' कहा जाने वाला CMP मल्टी-एनर्जी प्लेटफाॅर्म है, जो EV और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों को उत्पन्न करेगा। इसे हाइब्रिड और ICE कारों के लिए करने में कोई तकनीकी समस्या नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कौन-सी कार ग्रुप की पहली स्थानीय रूप से निर्मित हाइब्रिड कार होगी।

मॉडल 

कौनसा होगा पहला हाइब्रिड मॉडल?

पहली हाइब्रिड कार 2.0 मॉडलों में से एक का उत्तराधिकारी होगी, जिन्हें भारतीय बाजार में उम्मीद के मुताबिक अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। इनमें 2021 में आई स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन और 2022 में लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस शामिल हैं। इनमें से किसी एक के फेसलिफ्ट मॉडल्स को हाइब्रिड पावरट्रेन में उतारा जा सकता है। इसके बाद स्कोडा और फॉक्सवैगन स्थानीय रूप से निर्मित 7-सीटर SUV लॉन्च करेगी, जो ICE और हाइब्रिड दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी।