Loading...
विनफास्ट VF MPV 7 की कीमत में भारी कटौती, जानिए कितनी सस्ती हुई
विनफास्ट VF MPV 7 की भारत में कीमत कम की गई है

विनफास्ट VF MPV 7 की कीमत में भारी कटौती, जानिए कितनी सस्ती हुई

Nov 04, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

वियतनाम की कार निर्माता विनफास्ट ने VF MPV 7 की कीमत में भारी कटौती की है। अब यह 7-सीटर गाड़ी 4.1 लाख रुपये सस्ती हो गई है। BYD ईमैक्स 7 की टक्कर में विनफास्ट VF MPV 7 को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। अपनी प्रतिद्वंद्वी 3-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में यह इस सेगमेंट के थोड़े महंगे मॉडल्स में से एक थी, लेकिन अब यह ज्यादा किफायती विकल्पों में से एक बन गई है।

कारण 

इस कारण कम की गई कीमत 

विनफास्ट द्वारा की गई कीमतों में यह भारी कटौती काफी जरूरी लग रही है क्योंकि VF MPV 7 की बिक्री इसके लॉन्च के बाद से ही काफी धीमी रही है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान इस इलेक्ट्रिक MPV की बिक्री 520 रही, जो कंपनी की भारत में कुल 13,307 बिक्री का केवल 3.91 फीसदी है।

कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनी लिमो ग्रीन की बिक्री 7,192, VF7 की 3,519 और VF6 की 2,076 रही है।

कीमत 

कितनी है अब नई कीमत?

विनफास्ट VF MPV 7 में 60.13kWh का बैटरी पैक लगा है, जो एक बार चार्ज करने पर 517 किलोमीटर की रेंज देता है।

कंपनी का दावा है कि DC चार्जर की मदद से इसे 10-70 फीसदी तक चार्ज करने में केवल 30 मिनट लगते हैं। गाड़ी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 9 सेकेंड से भी कम समय में पकड़ लेती है।

अब इसकी कीमत 20.39 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

ADVERTISEMENT