Page Loader
नई हीरो करिज्मा XMR 210 भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 
नई हीरो करिज्मा XMR 210 को नए फीचर्स के साथ पेश किया है (तस्वीर: हीरो मोटोकॉर्प)

नई हीरो करिज्मा XMR 210 भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 

Apr 07, 2025
05:08 pm

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी करिज्मा XMR 210 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल के टॉप वेरिएंट में बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने टॉप वेरिएंट की तुलना में थोड़ी अधिक कीमत पर कॉम्बैट एडिशन भी लॉन्च किया है। हीरो करिज्मा XMR 210 के बेस वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया है। अपडेटेड टॉप वेरिएंट को ऑटो एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था।

बदलाव 

बाइक में मिले हैं ये बदलाव 

करिज्मा XMR 210 के टॉप वेरिएंट और कॉम्बैट एडिशन में बदलाव देखें तो इनमें गोल्ड शेड में USD फ्रंट फोर्क्स दिए हैं। ब्लूटूथ और नेविगेशन फीचर के साथ नया 4.2-इंच TFT क्लस्टर मिला है, जो एक्सपल्स 210 से लिया गया है। इसका बेस वेरिएंट 3 रंगों-आइकॉनिक येलो, टर्बो रेड और मैट फैंटम ब्लैक में उपलब्ध होगा, जबकि टॉप वेरिएंट आइकॉनिक येलो, टर्बो रेड और फैंटम ब्लैक में पेश किया है। कॉम्बैट एडिशन को कॉम्बैट ग्रे रंग में पेश किया है।

कीमत 

अब इतनी हुई करिज्मा की कीमत 

नई हीरो करिज्मा पहले के समान 210cc, लिक्विड-कूल्ड DOHC, 4V, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 25bhp की पावर और 20.4Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस पैकेज में ड्यूल-चैनल ABS, ABS मोड भी शामिल हैं। लेटेस्ट बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत 1.81 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की 1.99 लाख रुपये है। इसके कॉम्बैट एडिशन की कीमत थोड़ी अधिक 2.01 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।