NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में कितने प्रकार की बाइक्स मिलती हैं और उनके बीच है क्या अंतर?
    अगली खबर
    भारत में कितने प्रकार की बाइक्स मिलती हैं और उनके बीच है क्या अंतर?

    भारत में कितने प्रकार की बाइक्स मिलती हैं और उनके बीच है क्या अंतर?

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 21, 2021
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय लोग बाइक्स को काफी पसंद करते हैं। लोगों की पसंद और जरूरत को देखते हुए दोपहिया वाहन निर्माता अलग-अलग फीचर्स और डिजाइन वाली बाइक्स लॉन्च हैं।

    भारत में विभिन्न प्रकार की बाइक्स जैसे क्रूजर, स्पोर्ट्स और एडवेंचर आदि आती हैं, लेकिन कम ही लोगों को इनके बीच का अंतर और बाइक्स के प्रकारों के बारे में पता होता है।

    इस कारण हमने यहां भारत में मिलने वाली बाइक्स के प्रमुख प्रकारों के बारे में बताया है।

    #1

    इकॉनोम्यूटर बाइक्स (Economuter Bikes)

    इकॉनोम्यूटर बाइक्स कम दाम में बाइक खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।

    इस प्रकार की बाइक्स में 100cc से लेकर 135cc तक का इंजन दिया जाता है।

    इकॉनोम्यूटर बाइक्स दिखने में साधारण होती हैं। हालांकि, आजकल आने वाले इस प्रकार की बाइक्स को पहले से थोड़ा मॉडर्न लुक दिया जा रहा है।

    इस सेगमेंट में बजाज प्लेटिना 100 और TVS स्पोर्ट आदि बाइक्स आती हैं।

    #2

    कम्यूटर बाइक्स (Commuter Bikes)

    भारत में कम्यूटर बाइक्स काफी लोकप्रिय हैं। ये बाइक्स इकॉनोम्यूटर बाइक्स की तुलना में थोड़ी महंगी होती हैं।

    हालांकि, अन्य प्रकार की बाइक्स से तुलना करें तो इनके दाम काफी कम होते हैं।

    इसके साथ ही इस प्रकार की बाइक्स अच्छा माइलेज भी देती हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां इन बाइक्स को नवीनतम टेक्नोलॉजी के साथ ला रही हैं।

    कम्यूटर बाइक्स को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है।

    बजाज पल्सर 150 और हीरो HF डीलक्स आदि कम्यूटर बाइक्स हैं।

    #3

    स्ट्रीट बाइक्स (Street Bikes)

    भारत में स्ट्रीट बाइक्स भी काफी देखने को मिलती हैं।

    ये कम्यूटर और इकॉनोम्यूटर बाइक्स की तुलना में अधिक शक्तिशाली होती हैं और अच्छा परफॉर्म करती हैं। इनमें 150cc से 200cc तक का इंजन दिया जाता है।

    इस प्रकार की बाइक्स को अलग तरह के फ्रेम और चेसिस पर बनाया जाता है। ये दिखने में काफी स्टाइलिश होती हैं।

    KTM 200 ड्यूक, यामाहा FZ25 और TVS अपाचे RTR 200 आदि स्ट्रीट बाइक्स सेगमेंट में आती हैं।

    #4

    स्पोर्ट बाइक्स (Sport Bike)

    स्पोर्ट बाइक्स अन्य बाइक्स की तुलना में अधिक पावर देती हैं और रफ्तार में चलने में सक्षम होती हैं।

    हालांकि, माइलेज के नजरिये से ये बाइक्स अच्छी नहीं होती हैं। ये अन्य बाइक्स की अपेक्षा अधिक ईंधन की खपत करती हैं।

    इसके अलावा इनकी कीमत भी अधिक होती है, लेकिन इनका लुक बेहद शानदर होता है।

    पल्सर NS200, सुजुकी जिक्सर SF और कावासाकी निंजा 650 बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक्स में से हैं।

    #5

    Cruiser Bikes (क्रूजर बाइक्स)

    क्रूजर बाइक्स को खासतौर पर आरामदायक रायडिंग को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। जो लोग यात्रा के दौरान आराम को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए ये बाइक्स बेहतर विकल्प होती हैं।

    इस प्रकार की बाइक्स अच्छा माइलेज नहीं देती हैं, लेकिन चलाने में बहुत आरामदायक होती हैं। इन बाइक्स का पिकअप भी बेहतरीन होता है।

    होंडा Hness CB350, बजाज एवेंजर और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 इस सेगमेंट की बाइक्स हैं।

    #6

    डर्ट बाइक्स (Dirt Bikes)

    डर्ट बाइक्स खासतौर पर ऑफ रोड राइडिंग के लिए बनाई जाती हैं। ये बाइक्स कीचड़ और रेत जैसी जगहों पर चलने में आसान होती हैं। इनका लुक भी अन्य की तुलना में अलग होता है।

    बर्फीले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी ये बेहतर विकल्प होती हैं। इनका ग्राउंड क्लीयरेंस अन्य बाइक्स की अपेक्षा अधिक होता है।

    इस सेगमेंट में सुजुकी RM Z250, कावासाकी KX 250 और यामाहा WR 155R आदि शामिल हैं।

    #7

    एडवेंचर बाइक्स (Adventure Bikes)

    देश में उपलब्ध प्रमुख बाइक्स में एडवेंचर बाइक्स भी शामिल हैं।

    लंबी यात्रा या बाइक ट्रिप के लिए एंडवेंचर बाइक्स का उपयोग होता है। इनमें ऊंची और लंबी सीट्स दी जाती है ताकि लंबे सफर पर रायडर या उसके पीछे बैठने वाले यात्री को कोई परेशानी न हो।

    एडवेंचर बाइक हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन सिस्टम के साथ आती हैं। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड हिमालयन और होंडा अफ्रीका ट्विन आदि बाइक्स आती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऐसे खिलाड़ी, जिनके नाम की कम चर्चा हुई  IPL 2025
    संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की संभावना संसद मानसून सत्र
    'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर रिलीज, शनाया कपूर के साथ रोमांस करते दिखे विक्रांत मैसी शनाया कपूर
    'भूल चूक माफ' की 12 दिनों में कितनी हुई कमाई? 2 दिन बाद आएगी OTT पर  राजकुमार राव

    भारत की खबरें

    भारत में कोरोना वायरस महामारी को हुआ एक साल, इन परेशानियों से गुजरा देश वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 13,052 नए मामले, 127 मरीजों की हुई मौत वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,427 नए मामले, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पार कोरोना वायरस
    इस टीम ने तैयार किया है इस बार का बजट बजट

    ऑटोमोबाइल

    भारत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE, टॉप स्पीड है 85kmph इलेक्ट्रिक वाहन
    सिंगल चार्ज में 488 किलोमीटर चलेगी ऑडी की ई-ट्रॉन GT इलेक्ट्रिक सेडान ऑडी कार
    भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव रॉयल एनफील्ड बाइक
    जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज सेडान रही होंडा सिटी होंडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025