LOADING...
ट्रायम्फ की 350cc बाइक्स 6-7 अप्रैल को होंगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा बदलाव
ट्रायम्फ अगले महीने 350cc बाइक्स लॉन्च करेगी

ट्रायम्फ की 350cc बाइक्स 6-7 अप्रैल को होंगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा बदलाव

Mar 23, 2026
02:56 pm

क्या है खबर?

ट्रायम्फ अपनी 350cc रेंज को लॉन्च करने के लिए 6-7 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसमें अपडेटेड स्पीड, स्क्रैम्बलर और थ्रक्सटन मॉडल शामिल होंगे। इसकी वजह सितंबर, 2025 में GST 2.0 लागू होने के बाद ट्रायम्फ की बाइक्स पर टैक्स बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया। 350cc की रेंज पर 18 फीसदी कम टैक्स लगता है। इसका फायदा उठाने के लिए ही बजाज के सहयोग से नई रेंज को विकसित किया गया है।-

पावरट्रेन 

ऐसा हो सकता है नया पावरट्रेन

नई 350cc रेंज में 398cc इंजन का छोटा वर्जन इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रायम्फ द्वारा बोर को कम करते हुए स्ट्रोक को अपरिवर्तित रखने की उम्मीद है, जिससे यह लगभग 349cc का हो जाएगा। कम ओवर-स्क्वायर डिजाइन से संभवतः लो-एंड और मिड-रेंज टॉर्क डिलीवरी में सुधार होगा। नया 349cc का इंजन लगभग 35bhp और लगभग 32-33Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न कर सकता है, जबकि मौजूदा मॉडल्स का आउटपुट 40bhp और 37.5Nm है।

बदलाव 

बाइक्स में हो सकते हैं ये बदलाव 

इंजन के आकार में कमी के अलावा नई ट्रायम्फ 350cc रेंज में 400cc रेंज की स्टाइलिंग और हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। इसके फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है, क्योंकि मौजूदा रेंज में TFT डैश, राइड मोड्स और क्विक-शिफ्टर जैसी सुविधाओं की कमी है। ये सुविधाएं अब इस सेगमेंट में काफी आम हो गई हैं। डीलर सूत्रों के अनुसार, मॉडल के आधार पर कीमतों में 15,000 से 20,000 रुपये तक की कमी हो सकती है।

Advertisement