NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने बिक्री में बनाया कीर्तिमान, जानिए अब तक कितनी बिकी 
    अगली खबर
    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने बिक्री में बनाया कीर्तिमान, जानिए अब तक कितनी बिकी 
    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: टोयोटा)

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने बिक्री में बनाया कीर्तिमान, जानिए अब तक कितनी बिकी 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Nov 24, 2024
    02:22 pm

    क्या है खबर?

    टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस रेंज ने भारत में बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसकी बिक्री एक लाख के पार पहुंच गई है।

    इस MPV को भारतीय बाजार में नवंबर, 2022 में लॉन्च किया गया था और उसे यह उपलब्धि हासिल करने में 2 साल लगे हैं।

    इनोवा क्रिस्टा पर आधारित यह गाड़ी 7 और 8-सीटर, 7 रंगों के साथ पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन में उपलब्ध है। यह मारुति सुजुकी इनविक्टो और महिंद्रा XUV700 से मुकाबला करती है।

    वेटिंग पीरियड 

    लंबा रहा है वेटिंग पीरियड 

    इनोवा हाईक्रॉस की मांग अधिक होने के कारण इस पर 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड है, जबकि लॉन्च के समय प्रतीक्षा अवधि 2 साल तक पहुंच गई थी।

    यह गाड़ी 5 वेरिएंट्स में पेश की जाती है, जिनमें से टॉप-स्पेक ZX और ZX(O) की मांग ज्यादा रहती है।

    इस कारण कंपनी को आपूर्ति में समस्या को देखते हुए कई बार इन वेरिएंट्स की बुकिंग बंद करनी पड़ी थी। यह व्यक्तिगत खरीदारों के अलावा टैक्सी ऑपरेटर्स की भी पसंद है।

    कीमत 

    इनोवा हाईक्रॉस की कीमत: 19.77 लाख रुपये

    इस गाड़ी में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 172bhp की पावर और 188Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

    हाइब्रिड कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है, जो 206Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे CVT और E-CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    इस गाड़ी की कीमत 19.77 लाख रुपये से शुरू होकर 30.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टोयोटा
    हाइब्रिड कार
    वेटिंग पीरियड

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    टोयोटा

    टोयोटा की गाड़ियों पर 14 महीने तक का वेटिंग पीरियड, जानिए कितना हुआ बदलाव  टोयोटा रुमियन
    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का GX+ वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  टोयोटा इनोवा
    लेक्सस के लिए बिक्री के लिहाज से शानदार गुजरा वित्त वर्ष 2023-24, कितना हुआ इजाफा? लेक्सस
    टाटा तैसर के टर्बो वेरिएंट को मिली सबसे ज्यादा बुकिंग, जानिए कैसी है कार  मारुति सुजुकी फ्रोंक्स

    हाइब्रिड कार

    यूरोप: इस साल बिकी कारों में से लगभग आधी इलेक्ट्रिक, डीजल कारों की बिक्री में गिरावट यूरोपीय संघ
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर 28,000 रुपये तक हुई महंगी, जानिए नई कीमत  टोयोटा
    मारुति सुजुकी जल्द पेश करेगी स्विफ्ट का हाइब्रिड वर्जन, जानिए कैसा होगा इंजन मारुति सुजुकी
    नई जनरेशन मारुति स्विफ्ट से निसान X-ट्रेल तक, इस साल लॉन्च होंगी ये हाइब्रिड गाड़ियां   मारुति सुजुकी

    वेटिंग पीरियड

    हुंडई वेन्यू का मार्च में कम हो गया वेटिंग पीरियड, अब जल्दी मिलेगी डिलीवरी  हुंडई मोटर कंपनी
    टाटा टियागो EV की बुकिंग कराने पर कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी? जानिए वेटिंग पीरियड टाटा मोटर्स
    हुंडई वरना के वेटिंग पीरियड में इस महीने हुआ इजाफा, कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी? हुंडई मोटर कंपनी
    हुंडई अल्काजार की बुकिंग कराने पर इतने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी, जानिए वेटिंग पीरियड हुंडई मोटर कंपनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025