मारुति सुजुकी से लेकर टोयाटा, पिछले महीने बिक्री में कौन-किससे आगे रही?
क्या है खबर?
कार निर्माता कंपनियों ने अपने अप्रैल के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार, मारुति सुजुकी हर बार की तरह पहले नंबर पर कायम है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, उसने पिछले महीने उसने अब तक की सबसे अधिक मासिक घरेलू बिक्री है। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स ने महिंद्रा एंड महिंद्रा को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। आइये जानते हैं अप्रैल में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली शीर्ष-5 कंपनियाें के आंकड़ कौनसी रही हैं।
#1
मारुति को मिली सर्वाधिक मासिक बिक्री
मारुति सुजुकी ने अप्रैल में घरेलू बाजार में 1.87 लाख कारों की बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 35 फीसदी की वृद्धि है। हैचबैक, सेडान और SUV की बदौलत कंपनी बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कॉम्पैक्ट और मिड-साइज सेगमेंट में 80,659 बिक्री हुई, जबकि ऑल्टो K10, वैगनआर और S-प्रेसो जैसी छोटी कारों की 16,066 बिकीं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार E-विटारा को 2,006 ग्राहक मिले, जिनमें से लगभग 85 प्रतिशत बिक्री 61kWh बैटरी वाले वेरिएंट की हुई।
#2
महिंद्रा को बिक्री में छोड़ा पीछे
टाटा मोटर्स ने अप्रैल में दूसरा स्थान बरकरार रखा, घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 30.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह लगभग 59,000 तक पहुंच गई, जो अप्रैल 2025 में 45,199 थी। नेक्सन और पंच जैसे मॉडल्स की मजबूत मांग से बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है, जो प्रमुख योगदानकर्ता बने हुए हैं। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जिसकी बिक्री सालाना आधार पर 72.1 प्रतिशत बढ़ी।
#3
SUVs के दम पर दबदबा कायम
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल में घरेलू बाजार में 56,331 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जो अप्रैल, 2025 में हुई 52,330 की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, मार्च, 2026 में हुई 60,272 की तुलना में बिक्री में 6.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है और टाटा से अंतर कम बना हुआ है। इससे उनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा और मजबूत हो रही है। इसमें स्कॉर्पियो, थार जैसे मॉडल्स की बढ़ती भागीदारी है।
#4
हुंडई वेन्यू को मिली सर्वाधिक बिक्री
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता हुंडई मोटर कंपनी ने पिछले महीने 51,902 गाड़ियों की घरेलू बिक्री दर्ज कर चौथा स्थान बरकरार रखा। कंपनी की बिक्री में क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर जैसे प्रमुख मॉडल्स का योगदान रहा। साथ ही ग्रैंड i10, निओस और i20 जैसी हैचबैक कारों की मांग स्थिर रही। हुंडई वेन्यू ने इस महीने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 12,420 की अब तक की सबसे अधिक मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की है।
#5
इनोवा हाईक्रॉस की बिक्री 2 लाख के पार
टोयोटा 30,159 बिक्री के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई। पिछले साल इसी महीने में उसने 24,833 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले महीने से 21 प्रतिशत कम हैं। इनोवा हाईक्रॉस, अर्बन क्रूजर हाईराइडर और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल्स की स्थिर मांग इसका मुख्य कारण रही। इस महीने की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि इनोवा हाईक्रॉस का 2 लाख का आंकड़ा पार करना था। टोयोटा ने भारत के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर ईबेला भी पेश की है।