NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बीते वित्त वर्ष ग्राहकों पर चला इन दोपहिया वाहनों का जादू, सबसे ज्यादा बिकी हीरो स्पलेंडर
    अगली खबर
    बीते वित्त वर्ष ग्राहकों पर चला इन दोपहिया वाहनों का जादू, सबसे ज्यादा बिकी हीरो स्पलेंडर

    बीते वित्त वर्ष ग्राहकों पर चला इन दोपहिया वाहनों का जादू, सबसे ज्यादा बिकी हीरो स्पलेंडर

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 21, 2021
    06:45 am

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी के कारण वित्त वर्ष 2020-2021 ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा नहीं रहा था।

    इस कारण ज्यादातर कंपनियों ने वित्त वर्ष 2019-2020 की अपेक्षा अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की।

    पिछले वित्त वर्ष हीरो की लोकप्रिय बाइक स्पलेंडर भी कम बिकी। हालांकि, गिरावट के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 दोपहिया वाहनों की लिस्ट में इसने पहला स्थान प्राप्त किया है।

    यहां सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 दोपहिया वाहनों की लिस्ट देखें।

    बिक्री

    हीरो स्पलेंडर पहले और होंडा एक्टिवा दूसरे नंबर पर

    24,60,248 यूनिट्स की बिक्री के साथ हीरो स्पलेंडर वित्त वर्ष 2020-2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 दोपहिया वाहनों की लिस्ट में टॉप पर है। इसकी बिक्री में वित्त वर्ष 2020-2019 की तुलना में 6.55 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2020-2019 वित्त वर्ष में इसकी 26,32,800 यूनिट्स बिकी थी।

    इसके बाद होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकी। इसकी वित्त वर्ष 2020-2021 में 2019-2020 से 25.14 प्रतिशत कम 19,39,640 यूनिट्स बिकी हैं। वित्त वर्ष 2019-2020 में इसकी 25,91,059 यूनिट्स बिकी थी।

    बिक्री

    तीसरे और चौथे नंबर पर हैं ये मॉडल्स

    लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी हीरो की बाइक HF डीलक्स है। इसकी वित्त वर्ष 2020-2021 में 16,61,272 यूनिट्स बिकी हैं, जो 2019-2020 में बिकी 20,50,974 से 19 प्रतिशत कम है।

    वहीं, चौथे नंबर पर रही होंडा की CB शाइन की कुल 9,88,201 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी वित्त वर्ष 2019-2020 में 9,48,384 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसका मतलब इसकी बिक्री में इस बार 4.20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

    बिक्री

    पांचवां और छठा स्थान इन वाहनों ने किया हासिल

    आगे लिस्ट में 9,45,978 यूनिट्स की बिक्री के साथ बजाज पल्सर पांचवे स्थान पर है। पिछले वित्त वर्ष में इसकी 2019-2020 से 10.51 प्रतिशत अधिक बिक्री हुई है। वित्त वर्ष 2019-2020 में इसकी 8,56,026 यूनिट्स बिकी थी।

    वहीं, छठा स्थान TVS XL ने हासिल किया है। इसकी वित्त वर्ष 2020-2021 में 6,17,247 यूनिट्स बिकी हैं, जो वित्त वर्ष 2019-2020 में बिकी कुल 6,36,812 यूनिट्स से 3.07 प्रतिशत कम है।

    बिक्री

    सातवें और आठवें नंबर पर हैं ये वाहन

    लिस्ट में सातवें स्थान पर भी TVS का लोकप्रिय स्कूटर जुपिटर है। वित्त वर्ष 2020-2021 में इसकी 5,40,466 यूनिट्स बिकी हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2019-2020 में इसकी 5,95,467 यूनिट्स बिकी थी, जो 2020-2021 में बिकी यूनिट्स से 9.24 प्रतिशत अधिक है।

    इसके बाद आठवें नंबर पर हीरो पैशन है। इसकी पिछले वित्त वर्ष में 2019-2020 से 2.95 प्रतिशत कम कुल 4,87,445 यूनिट्स बिकी हैं। बता दें कि वित्त वर्ष 2019-2020 में इसकी 5,02,264 यूनिट्स बिकी थी।

    बिक्री

    लिस्ट में ये बाइक्स भी हैं शामिल

    4,62,912 यूनिट्स के साथ नौवें स्थान पर हीरो की ग्लैमर है। इसकी पिछले वित्त वर्ष में वित्त वर्ष 2019-2020 से 23.18 प्रतिशत कम बिक्री हुई है। बता दें कि वित्त वर्ष 2019-2020 में कुल 6,02,623 हीरो ग्लैमर बिकी थी।

    वहीं, 10वां स्थान भी कंपनी की प्लैटिना ने हासिल किया है। इसकी पिछले वित्त वर्ष 4,51,685 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो वित्त वर्ष 2019-2020 में बिकी 5,78,273 यूनिट्स से 21.89 प्रतिशत कम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    ऑटोमोबाइल
    होंडा एक्टिवा
    बजाज

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    होंडा

    होंडा ने बढ़ाए अपनी इन कारों के दाम, कीमतों में हुआ 20,000 रुपये तक का इजाफा ऑटोमोबाइल
    होंडा की कारों पर मिल रहे कैश डिस्काउंट समेत कई शानदार ऑफर्स, जल्द उठाएं लाभ ऑटोमोबाइल
    हुंडई की कारों पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट, सीमित समय के लिए है ऑफर ऑटोमोबाइल
    जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज सेडान रही होंडा सिटी ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    कार के लिए बेहद उपयोगी हैं ये एक्सेसरीज, क्या आप करते हैं इनका उपयोग? ऑटो
    अप्रैल में मारुति सुजुकी की कारें बुक करने से पहले जान लें उनके वेटिंग पीरियड मारुति सुजुकी
    इन फीचर्स के चक्कर में न खरीदें महंगी कार, नहीं होते अधिक उपयोगी कार
    हार्ले डेविडसन बनाएगी इलेक्ट्रिक बाइक्स, बोर्ड में शामिल होंगे फोर्ड के CEO फोर्ड मोटर्स

    होंडा एक्टिवा

    पियाजियो के स्कूटर्स पर मिल रही 10,000 रुपये तक की छूट, साथ में अन्य ऑफर भी ऑटोमोबाइल
    भारतीय बाजार में पिछले महीने सबसे ज्यादा बिके ये पांच स्कूटर्स ऑटोमोबाइल
    होंडा एक्टिवा ने पूरे किए 20 साल, खास मौके पर लॉन्च किया एनिवर्सरी एडिशन ऑटोमोबाइल
    इस साल भारतीयों के दिलों पर छाए ये स्कूटर्स, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ इनका चला जादू ऑटोमोबाइल

    बजाज

    बजाज CT100 से लेकर पल्सर 150 तक, ये हैं बजाज की सबसे सस्ती बाइक्स ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 180 नेकेड रोडस्टर, जानिये कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    बजाज ने लॉन्च की 2021 पल्सर 180, कीमत है एक लाख रुपये से अधिक दिल्ली
    बजाज पल्सर 180, होंडा हॉर्नेट 2.0 और TVS अपाचे RTR 180 में कौन सा विकल्प बेहतर? होंडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025