Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इलेक्ट्रिक वाहन
दोपहिया वाहन
लेटेस्ट कार
लेटेस्ट बाइक्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में इस साल दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुईं ये धांसू एडवेंचर बाइक्स
ऑटो

भारत में इस साल दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुईं ये धांसू एडवेंचर बाइक्स

भारत में इस साल दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुईं ये धांसू एडवेंचर बाइक्स
लेखन मोना दीक्षित
Dec 17, 2020, 09:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
भारत में इस साल दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुईं ये धांसू एडवेंचर बाइक्स

इस साल विभिन्न ऑटो कंपनियों ने कई धांसू बाइक्स लॉन्च की हैं, जिनमें एडवेंचर बाइक्स भी शामिल हैं। एडवेंचर सेगमेंट में इस साल एक से एक अच्छी बाइक्स जुड़ी हैं। इनमें न सिर्फ दमदार इंजन बल्कि कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। शानदार परफॉर्मेंस वाली ये एडवेंचर बाइक्स देखने में जितनी स्टाइलिश लगती हैं, इन्हें चलाने में भी उतना ही मजा आता है। आइये, 2020 में लॉन्च हुई कुछ एडवेंचर बाइक्स पर नजर डालते हैं।

#1
KTM 390 एडवेंचर (KTM 390 Adventure)

इस साल जनवरी में KTM 390 एडवेंचर को लॉन्च कर दिया गया था। इसकी काफी बिक्री भी हो रही है। KTM 390 एडवेंचर में 373cc का इंजन लगाया है, जो 9,000rpm पर 43bhp की पावर और 7,000 rpm पर 37nm का टॉर्क डनरेट करने में सक्षम है। इसका इंजन छह स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सुरक्षा के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 3.54 लाख रुपये (दिल्ली ऑन रोड) है।

#2
नई ट्रायम्फ टाइगर 900 (New Triumph Tiger 900)

ट्रायम्फ ने इस साल टाइगर 900 को नए अवतार में भारतीय बाजार में उतारा है। इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला BS6 इंजन लगाया गया है, जो 94bhp की पावर 8,750rpm और 87nm का टॉर्क 7,250rpm देता है। इस बाइक में 20 लीटर का ईंधन टैंक दिया है। साथ ही यह LED हेडलाइट्स और सात इंच का कलर TFT स्क्रीन आदि जैसे फीचर्स से लैस है। इसकी कीमत 13.70-15.50 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) के बीच है।

#3
डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 S (Ducati Multistrada 950 S)

डुकाटी ने इस साल अपने एडवेंचर बाइक सेगमेंट में एक और नई बाइक मल्टीस्ट्राडा 950 S जोड़ ली है। यह भारत में 15.49 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) की कीमत के साथ उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने 937cc का इंजन लगाया है, जो 9,000rpm पर 112.8bhp की पावर और 7,750rpm पर 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक में सुरक्षा के लिए ABS दिया गया है।

#4
KTM 250 एडवेंचर (KTM 250 Adventure)

KTM ने इस साल 390 एडवेंचर के अलावा 250 एडवेंचर भी लॉन्च किया है। इसे कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। यह काफी हद तक 390 एडवेंचर के समान ही है। इसकी कीमत 2.48 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) है। इसमें 248cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया गया है, जो 9,000rpm पर 29.5bhp की पावर और 7,500rpm पर 24nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

#5
2020 BMW G 310 GS

BMW ने कुछ साल पहले लॉन्च हुई एडवेंचर बाइक G 310 GS को अपडेट कर फिर से 2020 में लॉन्च किया था। इसमें छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ BS6 कंप्लायंट 313cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 9,500rpm पर 34bhp की पावर के साथ-साथ 7,500rpm पर 28nm का टॉर्क देता है। इसकी कीमत भारत में 2.85 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) है। इसमें नई हेडलाइट्स लगाईं हैं और यह नए कलर्स में आई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोना दीक्षित
मोना दीक्षित
Twitter
पत्रकार बनने की चाह ने मुझे IMS नोएडा ला खड़ा किया। इसके बाद मैंने खबरों की इस दुनिया में करियर, शिक्षा और रोजगार की खबरों का महत्व समझा। अब पिछले तीन साल से लोगों तक शिक्षा से लेकर नौकरियों तक की जरुरी खबरें पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
BMW कार
ऑटोमोबाइल
ताज़ा खबरें
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप देश
SSC: दिल्ली पुलिस और CAPF में 4,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
SSC: दिल्ली पुलिस और CAPF में 4,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
कई कलाकारों के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर क्या बोले प्रोड्यूसर असित मोदी?
कई कलाकारों के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर क्या बोले प्रोड्यूसर असित मोदी? मनोरंजन
रॉस टेलर का बड़ा खुलासा, कहा- न्यूजीलैंड क्रिकेट में किया था रेसिज्म का सामना
रॉस टेलर का बड़ा खुलासा, कहा- न्यूजीलैंड क्रिकेट में किया था रेसिज्म का सामना खेलकूद
'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' के क्लैश पर क्या बोले दोनों अभिनेता?
'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' के क्लैश पर क्या बोले दोनों अभिनेता? मनोरंजन
BMW कार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने खरीदी नई BMW X7 कार, जानिए कीमत और फीचर्स
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने खरीदी नई BMW X7 कार, जानिए कीमत और फीचर्स ऑटो
मिनी की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार ऐसमैन से उठा पर्दा, जल्द शुरू होगा उत्पादन
मिनी की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार ऐसमैन से उठा पर्दा, जल्द शुरू होगा उत्पादन ऑटो
नेहरू से लेकर मोदी तक, इन गाड़ियों में सफर करते रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री
नेहरू से लेकर मोदी तक, इन गाड़ियों में सफर करते रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री ऑटो
एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी अपाचे 310 और BMW RR एक दूसरे से कितनी अलग हैं?
एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी अपाचे 310 और BMW RR एक दूसरे से कितनी अलग हैं? ऑटो
BMW ने लॉन्च की नई 310 RR बाइक, G 310 R को भी मिला अपडेट
BMW ने लॉन्च की नई 310 RR बाइक, G 310 R को भी मिला अपडेट ऑटो
और खबरें
ऑटोमोबाइल
मारुति सुजुकी ने शुरू की ऑल्टो K10 फेसलिफ्ट की बुकिंग, जल्द दस्तक देगी गाड़ी
मारुति सुजुकी ने शुरू की ऑल्टो K10 फेसलिफ्ट की बुकिंग, जल्द दस्तक देगी गाड़ी ऑटो
मैक्स इंजन के साथ लॉन्च हुई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर बाइक, इन फीचर्स से है लैस
मैक्स इंजन के साथ लॉन्च हुई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर बाइक, इन फीचर्स से है लैस ऑटो
भारतीय बाजार में जल्द आएंगी ये किफायती एडवेंचर बाइक्स, जानिए इनके बारे में
भारतीय बाजार में जल्द आएंगी ये किफायती एडवेंचर बाइक्स, जानिए इनके बारे में ऑटो
टाटा टिगोर CNG का सबसे किफायती XM वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 7.40 लाख रुपये
टाटा टिगोर CNG का सबसे किफायती XM वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 7.40 लाख रुपये ऑटो
अपनी पोर्टफोलियो का विस्तार करने को तैयार है हुंडई, पाइपलाइन में हैं ये छह गाड़ियां
अपनी पोर्टफोलियो का विस्तार करने को तैयार है हुंडई, पाइपलाइन में हैं ये छह गाड़ियां ऑटो
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

ऑटो की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Auto Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022