NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारतीय बाजार में पिछले महीने सबसे ज्यादा बिके ये पांच स्कूटर्स
    अगली खबर
    भारतीय बाजार में पिछले महीने सबसे ज्यादा बिके ये पांच स्कूटर्स

    भारतीय बाजार में पिछले महीने सबसे ज्यादा बिके ये पांच स्कूटर्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 21, 2020
    04:03 pm

    क्या है खबर?

    इस त्योहारी सीजन स्कूटर्स की काफी बिक्री हुई है। विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी बिक्री में इजाफा किया है।

    दिवाली से पहले अक्टूबर में भारतीय बाजार में काफी स्कूटर्स बिके हैं। पिछले महीने स्कूटर्स की कुल 5,44,194 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि साल 2019 में अक्टूबर माह में 5,29,538 स्कूटर्स बिके थे।

    इसका मतलब कि इस साल बिक्री में 2.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    आज यहां हमने अक्टूबर में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स के बारे में बताया है।

    #1

    होंडा एक्टिवा (Honda Activa)

    भारतीयों के बीच होंडा एक्टिवा को काफी पसंद किया जाता है।

    इस कारण पिछले महीने इसकी सबसे ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं। अक्टूबर में होंडा एक्टिवा के 2,39,570 स्कूूटर्स बिके हैं।

    पिछले साल की बात करें तो साल 2019 में अक्टूबर में इसकी 2,81,273 यूनिट्स बिकी थी। हालांकि, इस साल इसकी बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    इसके बावजूद यह इस साल अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है।

    #2

    TVS जुपिटर (TVS Jupiter)

    इस साल अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में TVS जुपिटर दूसरे नंबर पर है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 74,159 यूनिट्स बिकी हैं।

    वहीं साल 2019 में अक्टूबर में 74,560 ग्राहकों ने इसे खरीदा था। पिछले साल से तुलना करें तो इस साल इसकी बिक्री में केवल एक प्रतिशत की बढो़तरी हुई है।

    इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 7.47bhp की पावर और 8.4nm का टॉर्क देता है। यह भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    #3

    सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access)

    भारतीय बाजार में सुजुकी के एक्सेस को भी काफी पसंद किया जाता है। अक्टूबर में इसकी 52,441 यूनिट्स बिकी थी।

    वहीं पिछले साल अक्टबूर में कंपनी ने एक्सेस की कुल 53,552यूनिट्स बेची थीं। इस साल इसकी बिक्री दो प्रतिशत घटी है।

    इसका 124.0cc का इंजन 7000rpm पर 8.58bhp की पावर देता है। साथ ही इसका माइलेज 64 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    बता दें कि भारतीय बाजार में इसके कई वेरिएंट्स उपलब्ध हैं।

    #4

    होंडा डियो (Honda Dio)

    होंडा एक्टिवा के अलावा कंपनी के डियो स्कूटर की भी अच्छी बिक्री हुई है। यह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

    अक्टूबर, 2020 में कंपनी ने इसकी 44,046 यूनिट्स और साल 2019 में अक्टूबर में 36,939 यूनिट्स बेची थीं।

    इसका मतलब है कि इस साल कंपनी ने बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है।

    भारत के लोगों के लिए इसके कई वेरिएंट्स उपलब्ध हैं।

    इसका इंजन 8000rpm पर 8.00bhp की पावर देता है।

    #5

    TVS एनटॉर्क (TVS Ntorq)

    अक्टूबर में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की लिस्ट में पांचवें नंबर पर TVS एनटॉर्क है।

    पिछले महीने इसकी 31,524 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं, पिछले साल अक्टूबर के माह में इसकी 23,842 यूनिट्स बिकी थीं।

    इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि इस साल इसकी बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है।

    इसका इंजन 9.38bhp की पावर और 10.5nm का टॉर्क देता है। यह भी भारतीय बाजार में कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    होंडा एक्टिवा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ऑटोमोबाइल

    रेनो की कार खरीदनी है तो न करें देरी, डिस्काउंट समेत मिल रहे कई शानदार ऑफर्स ऑटो
    इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों को हीरो दे रही शानदार ऑफर्स, उठाएं लाभ ऑटो
    ये हैं भारत में मिलने वाली सस्ती कन्वर्टेबल कारें, खुली कार में सफर को बनाए मजेदार ऑटो
    अक्टूबर में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, टॉप पर रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट मारुति सुजुकी

    होंडा एक्टिवा

    पियाजियो के स्कूटर्स पर मिल रही 10,000 रुपये तक की छूट, साथ में अन्य ऑफर भी ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025