नवंबर में सबसे ज्यादा बिकी हुंडई क्रेटा, ये मिड साइज SUVs हैं टॉप पांच में
क्या है खबर?
इस साल नवंबर में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों में अपनी बिक्री में इजाफा दर्ज किया है।
पिछले महीने मिड साइज SUVs की भी काफी बिक्री हुई है। इस साल नवंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUVs की लिस्ट में सबसे ऊपर हुंडई की क्रेटा है।
लिस्ट में किआ की सेल्टोस, महिंद्रा की स्कॉर्पियो और MG मोर्ट्स की हेक्टर आदि का नाम भी शामिल है।
आइए, जानें किस की बिकी कितनी यूनिट्स और बिक्री में हुई कितनी बढ़ोतरी।
#1
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)
हुंडई क्रेटा की नवंबर में 12,017 यूनिट्स बिकी हैं। वहीं, नवंबर, 2019 में इसकी कुल 6,684 यूनिट्स बिकी थी।
इस साल बिक्री में 80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
यह 155bhp की पावर और 144nm का टॉर्क देने वाला BS कंप्लायंट 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन, 115bhp की पावर और 250nm का टॉर्क देने वाला 1.5 लीटर के डीजल इंजन और 140bhp की पावर और 242nm का टॉर्क देने वाले 1.4 लीटर के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
#2
किआ सेल्टोस (Kia Seltos)
नवबंर में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUVs में दूसरा नंबर किआ की सेल्टोस का है।
इसकी पिछले महीने कुल 9,205 यूनिट्स बिकी। इसके बावजूद इसकी बिक्री में पिछले साल की अपेक्षा गिरावट आई है। पिछले साल इसकी 14,005 यूनिट्स बिकी थीं।
इसमें 1,497cc का इंजन दिया गया है, जो 138bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है।
बिक्री के मामले में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि 14 महीनों में इसकी 1.25 लाख यूनिट्स बिक गई थीं।
#4
महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra Scorpio)
इस लिस्ट में तीसरा नाम महिंद्रा स्कॉर्पियो का है। पिछले महीने इसकी 3,725 यूनिट्स बिकी हैं।
अगर पिछले साल की बात करें तो नवंबर, 2019 में इसकी 3,878 यूनिट्स बिकी थी। इसका मतलब इस साल बिक्री में 4 प्रतिशत की कमी आई है।
इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन है, जो 140bhp की पावर और 320nm का टॉर्क देता है।
इसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसलिए कंपनी इसे अगले साल नए अवतार में लाने वाली है।
#4
MG हेक्टर (MG Hector)
पिछले महीने MG हेक्टर की भी काफी बिक्री हुई। इसीलिए यह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
कंपनी ने नवंबर में इसकी 3,239 यूनिट्स बेची, जो 2019 में नवंबर में बिकी 3,426 यूनिट्स से 6 प्रतिशत ज्यादा है।
यह भी BS6 कंप्लायंट 1.5 लीटर के पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर के डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।
पेट्रोल इंजन 141bhp की पावर और डीजल इंजन 170bhp की पावर देता है।
#5
मारुति सुजुकी एस-क्रॉस (Maruti Suzuki S-Cross)
इस साल नवंबर में भारत में बिकी सबसे ज्यादा मिड साइज SUVs में पांचवें स्थान पर मारुति सुजुकी की एस-क्रॉस है।
पिछले महीने इसकी 2,877 यूनिट्स बिकी और 2019 में इसी महीने में इसकी 1,439 यूनिट्स बिकी थी।
इसका मतलब है कि इस साल बिक्री में बहुत इजाफा हुआ है।
बता दें कि इसमें 1.5 लीटर का माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो 103bhp की पॉवर और 138nm का टॉर्क देता है।