LOADING...
टेस्ला साइबरट्रक भारत में आया नजर, जानिए क्या है कंपनी की मंशा 
टेस्ला साइबरट्रक अपने अनोखे डिजाइन के कारण चर्चाओं में रहा है (तस्वीर: एक्स/@TeslaClubIN)

टेस्ला साइबरट्रक भारत में आया नजर, जानिए क्या है कंपनी की मंशा 

Apr 23, 2025
04:06 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला भारत में अपना परिचालन शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी मुंबई के BKC इलाके में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। यहां लॉन्च होने वाली शुरुआती कारों में मॉडल-Y शामिल है, जिसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अब एक ट्रक पर ले जाते हुए टेस्ला साइबरट्रक को देखा गया है तो क्या कंपनी मॉडल-Y और मॉडल-3 के बाद साइबरट्रक को लॉन्च करने की योजना बना रही है?

संभावना 

टेस्ला के दिखने की यह भी है संभावना 

साइबरट्रक की पंजीकरण प्लेट देखने से पता चलता है कि यह दुबई में पंजीकृत वाहन है और सीमित समय के लिए कार्नेट सेवा के माध्यम से भारत में आयात किए जाने की संभावना है। दूसरी तरफ टेस्ला के भारत में कारोबार शुरू करने की योजना को देखते हुए इसके लॉन्च से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जिस तरह इस इलेक्ट्रिक वाहन ने लॉन्च के साथ सुर्खियां बटोरी हैं तो कंपनी यही दांव भारत में लगा सकती है।

ट्विटर पोस्ट

टेस्ला साइबरट्रक भारत में आया नजर

खासियत 

साइबरट्रक में क्या है खासियत? 

साइबरट्रक में एक विशाल फ्रंट विंडशील्ड, एक पूर्ण-चौड़ाई वाली LED लाइट बार, फैले हुए व्हील आर्च, एक सिंगल-पीस फ्रंट विंडशील्ड, विशाल अलॉय व्हील, पीछे एक लोड बेड है। अंदर की तरफ एक केंद्रीय टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, लेकिन इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन नहीं है। इसमें कूल फैक्टर के लिए फ्रेमलेस विंडो और फ्लश डोर हैंडल हैं। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 5,681mm, 2,200mm और 1,793mm है। यह 124kWh बैटरी के साथ 563 किलोमीटर तक की रेंज देती है।