वेड मोड में चल रहा टेस्ला साइबरट्रक झील में डूबा, वीडियो आया सामने
क्या है खबर?
टेस्ला का साइबरट्रक 'वेड मोड' का परीक्षण करने के दौरान एक झील में डूब गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना टेक्सास के ग्रेपवाइन झील पर केटीज वुड्स बोट रैंप के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक किनारे के पास फंसा हुआ था, क्योंकि वह वापस जमीन पर नहीं आ सका था। उसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और चालक को गिरफ्तार किया गया है।
घटना
ऐसे हुआ था हादसा
ग्रेपवाइन पुलिस विभाग के अनुसार, चालक जैक मैकडैनियल ने अधिकारियों को बताया कि उसने टेस्ला साइबरट्रक को जानबूझकर झील में चलाया था, ताकि वाहन की वेड मोड क्षमता का परीक्षण किया जा सके। पुलिस ने बताया कि साइबरट्रक पानी में फंसने के दौरान खराब हो गया और उसमें पानी भरने लगा, जिसके बाद रेकर की मदद से उसे झील से बाहर निकाला। इस मामले में किसी को चोट आने की कोई जानकारी नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
साइबरट्रक के डूबेन का वीडियो वायरल
ALERT: Man arrested after putting his Cybertruck in ‘Wade Mode’ and accidentally sinking it in a lake in Grapevine, Texas.
— E X X ➠A L E R T S (@ExxAlerts) May 19, 2026
Officers responded to a call about a Cybertruck sunken off of Katie's Woods Park Boat Ramp at around 8 PM.
Authorities say the driver put his Tesla in… pic.twitter.com/jQ7YXk36Xk
वेड मोड
क्या है वेड मोड?
टेस्ला ने साइबरट्रक के लिए विशेष ऑफ-रोड सेटिंग के रूप में वेड मोड पेश किया है। यह फीचर उथले पानी, कीचड़ या ऊबड़-खाबड़ इलाकों में प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है। यह अस्थायी रूप से राइड हाइट को बढ़ाता है। साथ ही ट्रैक्शन और बैटरी कूलिंग जैसे सिस्टम को समायोजित करता है। टायर के निचले हिस्से से मापने पर अधिकतम वेड मोड की गहराई लगभग 32-इंच है। पानी बंपर के ऊपरी हिस्से से ऊपर नहीं होना चाहिए।