Page Loader
टाटा टियागो NRG iCNG का टीजर हुआ जारी, जानिए क्या कुछ मिलेगा
टाटा टियागो NRG का टीजर जारी (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा टियागो NRG iCNG का टीजर हुआ जारी, जानिए क्या कुछ मिलेगा

लेखन अविनाश
Nov 14, 2022
05:42 pm

क्या है खबर?

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी टियागो NRG हैचबैक के CNG वेरिएंट का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने इसे टियागो NRG iCNG नाम दिया है। इसे साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। NRG एक स्पोर्टियर मॉडल है, जिसे भारतीय बाजार में दो ट्रांसमिशन विकल्पों- MT और AMT के साथ उतारा जाएगा। आइये इस हैचबैक के बारे में जानते हैं।

लुक

कैसा है टाटा टियागो NRG का डिजाइन?

टाटा टियागो NRG iCNG में स्कल्प्टेड हुड, क्रोम ग्रिल, स्वेप्ट-बैक हेडलाइट्स, चौड़ा एयर वेंट और सिल्वर स्किड प्लेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके किनारे रूफ रेल्स, ब्लैक B-पिलर्स, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 15-इंच के अलॉय व्हील्स उपलब्ध होंगे। इस चार पहिया वाहन के पिछले सिरे पर रैप-अराउंड टेललैंप और विंडो वाइपर भी दिए गए हैं। टाटा के नए टियागो NRG मॉडल में 2,400mm का व्हीलबेस दिया गया है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 181mm है।

इंजन

पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

टाटा टियागो NRG iCNG में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो CNG किट के साथ 72hp की पावर और 95Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ जोड़ा गया है। यह गाड़ी फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ आएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक किलोग्राम CNG में यह 25 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

फीचर्स

इन फीचर्स से लैस होगा कार का केबिन

5-सीटर केबिन वाली इस कार में अपडेट फीचर के तौर पर सेंटर कंसोल और AC वेंट जैसे फीचर्स मौजूद हैं और इसके केबिन को पहले से बड़ा किया जा सकता है। टियागो NRG कार में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ ही मल्टी-फंक्शन पावर स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा यह कार वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से भी लैस होगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

जानकारी

क्या होगी इस कार की कीमत?

टाटा टियागो NRG iCNG की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरूआती कीमत 7.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

टाटा मोटर्स देश में अपने CNG पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है। कंपनी इसी साल के अंत तक अपनी अल्ट्रोज हैचबैक को CNG वेरिएंट में उतार सकती है। इस हैचबैक का डिजाइन और अन्य फीचर्स इसके मौजूदा मॉडल के समान ही होंगे। हालांकि, नए फीचर्स के तौर पर इसमें फैक्ट्री फिटेड CNG किट को शामिल किया जा सकता है। यह कार कॉसमॉस ब्लैक, एवेन्यू व्हाइट, हार्बर ब्लू, ओपेरा ब्लू, आर्केड ग्रे और डाउनटाउन रेड शेड्स में उपलब्ध होगी।