Page Loader
टाटा ने पिछले महीने घरेलू बाजार में बेचीं 46,000 कार, निर्यात में आई गिरावट 
टाटा ने पिछले महीने घरेलू बाजार में करीब 46,000 कार बेची हैं (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा ने पिछले महीने घरेलू बाजार में बेचीं 46,000 कार, निर्यात में आई गिरावट 

Dec 01, 2023
03:27 pm

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने नवंबर की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार, कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 46,068 कार बेची हैं, जो नवंबर, 2022 की 46,037 यूनिट के लगभग बराबर हैं। इस दौरान कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) 46,425 से एक फीसदी की गिरावट के साथ 46,143 यूनिट रह गया है। इसके साथ ही कुल वाहन बिक्री 74,172 यूनिट रही है, जो पिछले साल की समान अवधि की 75,478 यूनिट से कम हैं।

निर्यात 

निर्यात में आई 81 फीसदी की गिरावट

निर्यात की बात करें तो नवंबर में टाटा ने सालाना आधार पर 81 फीसदी की गिरावट के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 388 यूनिट के मुकाबले 75 यूनिट बेची हैं। वैश्विक और घरेलू बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की संयुक्त बिक्री पिछले महीने 4,761 यूनिट रही है, जो 2022 के इसी महीने में बेची गईं 4,451 EVs की तुलना में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कमर्शियल वाहनों की बिक्री 29,053 से घटकर 28,029 यूनिट रह गई।

अक्टूबर में बिक्री 

अक्टूबर में बेची थीं 48,337 कार

टाटा ने अक्टूबर के दौरान भारतीय बाजार में 48,337 कार बेची थीं, जो पिछले साल इसी महीने में बिकीं 45,217 की तुलना में सालाना आधार पर 7 फीसदी ज्यादा थी। इस दौरान कुल बिक्री (घरेलू बाजार और निर्यात) 48,637 यूनिट रही है, जो 2022 के इसी महीने में 45,423 यूनिट रही थी। इस महीने में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इस दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 5,465 यूनिट इलेक्ट्रिक कार बेची गईं।