Page Loader
टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए आंकड़े 
टाटा ने पिछले महीने 46,000 से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं (तस्वीर: एक्स/@TataMotors_Cars)

टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए आंकड़े 

Mar 01, 2025
04:22 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने शनिवार को फरवरी में अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में सालाना 8.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,811 बिक्री दर्ज की है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कार निर्माता ने पिछले साल इसी महीने में 51,321 गाड़ियां बेची थीं। पिछले महीने घरेलू बाजार में बिक्री 46,435 रही है, जो पिछले साल फरवरी में 51,267 रही थी। यह सालाना आधार पर 9.43 प्रतिशत कम है। दूसरी तरफ, निर्यात 596.30 फीसदी वृद्धि के साथ 54 से बढ़कर 376 हो गया।

इलेक्ट्रिक वाहन 

इतनी घटी EVs की बिक्री 

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बिक्री में कंपनी को पिछले महीने 22.82 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा है। फरवरी में कार निर्माता ने 5,343 इलेक्ट्रिक कार बेची हैं, जो फरवरी, 2024 में 6,923 रही थीं। दूसरी तरफ पिछले महीने कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) 32,533 रही, जो फरवरी, 2024 में बिकीं 35,085 से 7 फीसदी कम है। कमर्शियल वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 8 फीसदी की गिरावट के साथ 30,797 रह गई है।

कारण 

इस कारण बिक्री में आई गिरावट 

फरवरी 2025 में टाटा मोटर्स की सभी वाहनों घरेलू बिक्री 77,232 रही, जो फरवरी, 2024 में 84,834 की तुलना में सालाना 9 फीसदी की गिरावट है। सेल्स रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी को यात्री वाहन और कमर्शियल वाहन दोनों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। बिक्री को उपभोक्ता मांग में बदलाव, सप्लाई चेन की चुनौतियां और बाजार में उतार-चढ़ाव जैसे कारकों ने प्रभावित किया है। बता दें, जनवरी में कंपनी ने 48,075 गाड़ियों की बिक्री की थी।