Page Loader
टाटा को पिछले महीने बिक्री में हुआ नुकसान, जानिए कितनी आई गिरावट 
टाटा ने पिछले महीने 41,000 से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं (तस्वीर: एक्स/@TataMotors_Cars)

टाटा को पिछले महीने बिक्री में हुआ नुकसान, जानिए कितनी आई गिरावट 

Oct 01, 2024
03:55 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स को पिछले महीने बिक्री में नुकसान झेलना पड़ा है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान उसने सभी वाहनों (कार और कमर्शियल वाहनों) की घरेलू बिक्री में सालाना 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। इस अवधि में कार निर्माता ने कुल 69,694 वाहन बेचे हैं, जबकि इसकी तुलना में पिछले साल 82,023 वाहन बिके थे। इनमें 41,063 कारें शामिल हैं, जो पिछले साल इसी महीने में 44,809 बिकी थीं। यह 8 फीसदी की गिरावट दर्शाती है।

इलेक्ट्रिक कार 

इलेक्ट्रिक कार बिक्री में हुआ नुकसान 

दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक कार बिक्री में भी पिछले महीने कमी आई है। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने सितंबर में 4,680 EVs बेची हैं। इसकी तुलना में पिछले साल के इसी महीने में 6,050 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं, जो 23 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। दूसरी तरफ कमर्शियल वाहनों की बिक्री पिछले महीने 28,631 रही है, जो सितंबर, 2023 में 37,214 रही थी। यह सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट है।

तिमाही 

तिमाही की बिक्री में भी आई गिरावट 

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के बिक्री आंकड़े देखें तो पिछले 3 महीनों में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 2.09 लाख रही है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बिकीं 2.37 लाख से 11 फीसदी कम है। इसी के साथ पिछले 3 महीने (जुलाई-सितंबर) 1.29 लाख गाड़ियां बेची गई हैं, जो पिछले साल की समान अवधि में बिकीं 1.37 लाख से 6 फीसदी कम है। इस अवधि में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 15,642 रही है।