LOADING...
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में मिली ड्यूल-डिस्प्ले, तकनीकी फीचर्स से ड्राइविंग होगी आसान
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में नई तकनीकी सुविधाएं जोड़ी गई हैं

टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में मिली ड्यूल-डिस्प्ले, तकनीकी फीचर्स से ड्राइविंग होगी आसान

Feb 21, 2026
05:10 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने अपनी पंच EV फेसलिफ्ट को अपडेटेड रेंज, डिजाइन और फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 2 बैटरी विकल्पों के साथ अपडेटेड रेंज दी गई है। इसके अलावा डिजाइन बिल्कुल नया, 2 डिस्प्ले- एक बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़े गए हैं। इसमें ऐप-आधारित वाहन कंट्रोल के साथ इन-कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जो रोजाना की ड्राइविंग को सरल और सुरक्षित बनाती हैं। आइये जानते हैं पिछले मॉडल से क्या अलग है।

ड्यूल-डिस्प्ले

डिस्प्ले पर मिलती हैं ये सुविधाएं 

नई टाटा पंच EV के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में पारंपरिक डायल की जगह स्पीड, बैटरी रेंज, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल, नेविगेशन प्रॉम्प्ट और सेफ्टी अलर्ट जैसी रीयल-टाइम जानकारी दी है। इंफोटेनमेंट डिस्प्ले नेविगेशन, म्यूजिक, कॉल और वाहन सेटिंग्स को कंट्रोल करता है। साथ ही वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/ऐपल कारप्ले के जरिए फोन को जोड़ा जा सकता है। मैप सीधे स्क्रीन पर लोड होते हैं, मीडिया कंट्रोल उपलब्ध है और वॉयस असिस्टेंट का उपयोग हैंड्स-फ्री कमांड के लिए किया जा सकता है।

कनेक्टेड तकनीक 

मोबाइल ऐप से कर सकते हैं कई काम 

पंच EV की एक प्रमुख विशेषता इसका iRA.ev कनेक्टेड कार इकोसिस्टम है। मोबाइल ऐप के माध्यम से मालिक दूर से ही कार को लॉक/अनलॉक, बैटरी चार्ज लेबल की निगरानी, वाहन का पता लगाने और सर्विस रिमाइंडर प्राप्त कर सकते हैं। ऐप यात्रा के आंकड़े और ड्राइविंग व्यवहार संबंधी जानकारी भी देती है, जिससे यूजर्स को समय के साथ दक्षता पैटर्न समझने में मदद मिलती है। स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी से फोन निकाले बिना ही कई सुविधाओं तक पहुंच संभव हो जाती है।

Advertisement

फीचर्स 

इन सुविधाओं से लैस है कार 

बेहतर दृश्यता और ड्राइविंग आत्मविश्वास के लिए इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटरिंग, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स शामिल हैं। आरामदायक सुविधाओं में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, उच्च वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, आगे-पीछे के यात्रियों के लिए कई फास्ट-चार्जिंग USB पोर्ट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 9.69 लाख से शुरू होकर 12.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Advertisement