टाटा नेक्सन मैक्स ने बनाया रिकॉर्ड, उमलिंग ला तक पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार बनी
क्या है खबर?
टाटा नेक्सन EV मैक्स ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। नेक्सन दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड उमलिंग ला तक पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है।
उमलिंग ला लद्दाख में समुद्र तल से 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। एक्सपर्ट ड्राइवरों की एक टीम ने लेह से यात्रा शुरू कर 18 सितंबर, 2022 को इस रिकॉर्ड को पूरा किया।
क्षमता
क्या हैं टाटा नेक्सन मैक्स की क्षमता?
टाटा मोटर्स नेक्सन मैक्स में 437 किलोमीटर की ARAI-रेटेड ड्राइविंग रेंज का दावा करती है।
इसमें 40.5 kWh की बैटरी क्षमता है और यह बैटरी पैक IP67 रेटिंग के साथ आता है।
यह सामान्य रूप से 3.3 kW के चार्जर के साथ है, जो इसके बैटरी को चार्ज करने में 15 घंटे का समय लेता है।
इसके अलावा इसमें एक 7.2 kW का वैकल्पिक चार्जर भी उपलब्ध है। हालांकि, इसके लिए ग्राहक को अतिरिक्त भुगतान करना होता है।
एक्सटीरियर
कैसा है टाटा नेक्सन मैक्स का लुक?
टाटा ने अपनी नेक्सन EV के मैक्स वेरिएंट को इस साल मई में लॉन्च किया था। नेक्सन मैक्स का डिजाइन को इसके पिछले मॉडल के समान ही है।
इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और रूफ रेल जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं।
इस कार का व्हीलबेस 2,498mm है। यह रेन सेंसिंग वाइपर, रियर वॉशर, डिफॉगर और पावर विंडोज के साथ आती है।
नेक्सन EV मैक्स प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेल लैंप्स और कॉर्नरिंग फॉग लाइट्स जैसे फीचर्स से लैस है।
इंटीरियर
नेक्सन EV के केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स
टाटा नेक्सन EV मैक्स का केबिन भी काफी शानदार है। इसके केबिन में पांच सीटों वाला केबिन दिया गया है।
इसमें 350 लीटर का बड़ा बूटस्पेस मिलता है, जो लंबी यात्रा के दौरान ज्यादा सामान ले जाने के लिए काफी है।
नेक्सन EV वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
कीमत
क्या है इसकी कीमत?
टाटा की सब-कॉम्पैक्ट SUV नेक्सन EV के मौजूदा मॉडल्स की कीमत 14.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरु होकर 17.15 लाख रुपये तक जाती है।
नई नेक्सन EV मैक्स की कीमत 17.74 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से 19.24 लाख रुपये तक है।
यह मौजूदा समय में सिर्फ दो वेरिएंट 'XZ+' और 'XZ+ लक्स' में उपलब्ध है। इसका बेस वेरिएंट 'नेक्सन EV मैक्स XZ+' है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उपलब्ध यह एक बेहतरीन कार है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
टाटा नेक्सन कंपनी की सबसे सफल कारों में शुमार है। इस कार को भारत निर्मित पहली सबसे सुरक्षित कार का दर्जा प्राप्त है। नेक्सन भारत में बनी वह कार है, जिसे ग्लोबल NCAP द्वारा सबसे पहले पांच स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।