Page Loader
टाटा कर्व CNG की दिखी झलक, जानिए क्या कुछ मिलेगा 
टाटा कर्व CNG त्योहारी सीजन के आस-पास दस्तक देगी (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा कर्व CNG की दिखी झलक, जानिए क्या कुछ मिलेगा 

Apr 05, 2025
02:21 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स अपनी कूपे-SUV कर्व का CNG वर्जन लाने की योजना बना रही है। पुणे और उसके आस-पास देखा गया नया टेस्ट म्यूल इसका संकेत देता है। अगर, ऐसा होता है तो टाटा कर्व 4 ईंधन विकल्प- पेट्रोल,डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक में पेश होने वाली पहली कूपे-SUV होगी। इसके अलावा यह भारत की पहली और एकमात्र SUV होगी, जो ड्यूल-सिलेंडर तकनीक के साथ आएगी। टाटा नेक्सन एकमात्र मुख्यधारा वाहन है, जो 4 ईंधन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।

स्पेस 

अधिक स्पेस के साथ आएगी यह CNG कार 

टाटा कर्व का टेस्ट म्यूल पूरी तरह से आवरण से ढका हुआ था, जो इसके अंदर किए जाने बदलावों को छिपाता है। इसमें कंपनी की i-CNG ड्यूल सिलेंडर तकनीक के साथ उतारा जाएगा। CNG टैंक को फर्श के नीचे बड़े करीने से छुपाया जाएगा, जो अच्छा दिखने के साथ अधिक उपयोगी बूट स्पेस भी प्रदान करेगा। कर्व के बड़े बूट अपर्चर के कारण कंपनी बेहतर रेंज के लिए अधिक गैस को समायोजित करने वाले बड़े सिलेंडर दे सकती है।

पावरट्रेन 

किस पावरट्रेन का होगा इस्तेमाल?

कर्व CNG को केवल लोअर-स्पेक रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जबकि शक्तिशाली हाइपरियन GDi टर्बो पेट्रोल इंजन में नहीं मिलेगा। CNG पर यह टाटा नेक्सन के समान 99bhp और 170Nm का आउटपुट दे सकता है। इस CNG कार में ट्रांसमिशन के लिए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की भी संभावना है। इसे त्यौहारी सीजन के आस-पास लॉन्च किया जाएगा और कीमत लगभग 1 लाख रुपये अधिक हाेगी, जो वर्तमान में 10-19.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।